{"_id":"5de420b58ebc3e54a75cc33f","slug":"brother-s-friend-shot-dead-after-getting-caught-arrested-allahabad-news-ald261755532","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैश में आकर भाई के दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैश में आकर भाई के दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कोतवाली के चक जीरो रोड पर रहने वाले मोहसिन कफील (32) को रविवार सुबह गोली मार दी गई। घटना तब हुई जब वह सुबह दोस्त के घर से लौट रहा था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले उसके दोस्त के आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहसिल पुत्र कफील अहमद की पड़ोस में रहने वाले अभिषेक शुक्ला से दोस्ती है। शनिवार रात वह एक अन्य मित्र यशोव्रत जायसवाल के साथ अभिषेक के घर पर ही रुक गया था। सुबह छह बजे के करीब दोनों घर जाने से पहले दरवाजे पर ही खड़े होकर हंसी-मजाक कर रहे थे। यह पहली मंजिल पर रहने वाले अभिषेक के चचेरे भाई गौरव उर्फ सोनू को नागवार गुजरा। आरोप है कि वह नीचे आकर गालीगलौज करने लगा। किसी तरह मामला शांत होने के बाद मोहसिन घर जाने लगा। हालांकि, उसने एक बार फिर दरवाजे पर पहुंचकर अभिषेक को बुलाया और इसी बात पर तैश में आकर गौरव ने फायर कर दिया। इसमें गोली कफील की पसली के पास लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आननफानन में घरवाले उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे और इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी कब्जे में ले ली।