फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother in law misdeed a teenage girl in Saray Akil of Prayagraj tried to sell her child

जीजा बना हैवान: किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया प्रसव... नवजात शिशु का चार लाख में किया सौदा

Thu, 14 Dec 2023 12:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नेवादा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेवादा (प्रयागराज) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

सितंबर माह में किशोरी के पेट दर्द की शिकायत पर उसका एक अन्य जीजा दरहा गांव के झोलाछाप संदीप सरोज के पास ले गया। यहां बताया गया कि प्रसव का समय पूरा हो चुका है। अस्पताल संचालक डॉ. आशीष मिश्रा ने पीड़ित परिवार से 14 हजार लेने के बाद प्रसव कराया।

विज्ञापन
Brother in law misdeed a teenage girl in Saray Akil of Prayagraj tried to sell her child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जन्म के बाद अस्पताल में किलकारी मार रहे बच्चे को तीन महीने बाद मां की गोद नसीब हुई। दुष्कर्म की शिकार एक मनोरोगी किशोरी ने उसे जन्म दिया था। आरोपियों ने धोखे से उसे बेचने की कोशिश की। मामला खुला तो बाल कल्याण समिति सक्रिय हुई। अब बच्चा मां की गोद में है। आरोपियों पर केस भी दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के महंगूपुर निवासी आरोपी की ससुराल चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में है। करीब साल भर पहले उसने अपनी मनोरोगी साली (14) के साथ दुष्कर्म किया। कुछ महीनों बाद किशोरी में शारीरिक परिवर्तन हुआ तो उसे गर्भ ठहरने का शक हुआ। इसके बाद वह भाग गया।

विज्ञापन

सितंबर माह में किशोरी के पेट दर्द की शिकायत पर उसका एक अन्य जीजा दरहा गांव के झोलाछाप संदीप सरोज के पास ले गया। झोलाछाप किशोरी को लेकर जनता पॉली क्लीनिक जयंतीपुर सरायअकिल ले गया। यहां बताया गया कि प्रसव का समय पूरा हो चुका है। अस्पताल संचालक डॉ. आशीष मिश्रा ने पीड़ित परिवार से 14 हजार लेने के बाद प्रसव कराया।

विज्ञापन

इसके बाद शिशु को किशोरी को देने के बजाय एक वार्ड आया को दे दिया गया। पिछले दिनों अफवाह फैली कि शिशु को चार लाख में एक निसंतान दंपती को बेचा जा रहा है। इसे लेकर हल्ला मचा तो प्रकरण बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र के संज्ञान में आया। उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी, झोलाछाप व चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है प्रकरण करीब तीन महीने पुराना है। शिशु को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उसकी मां को सौंपा गया है।

विज्ञापन

घटना के आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed