फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   brother beaten to death

जमीन बंटवारे को लेकर सगे भाईयों में विवाद, छोटे भाई की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
brother beaten to death
बड़े भाई समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

विवाद के दौरान ही बिगड़ी थी तबियत, अस्पताल में हुई मौत
झूंसी। थाना क्षेत्र के कनिहार गांव में सोमवार की सुबह जमीन बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पिटाई से छोटे भाई की तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले झूंसी के अस्पताल और बाद में एसआरएन ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई और उसके बेटों समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

कनिहार गांव निवासी सगे भाइयों मोहम्मद कलीम और मोहम्मद हकीम के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को सुबह लगभग सात बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमीन में जबरन घरेलू सामान रखने के साथ ही गाय और भैंस बांध दी। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान बड़े भाई मोहम्मद कलीम ने अपने बेटों के साथ मिलकर 50 वर्षीय हलीम की पिटाई कर दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन हलीम को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में एसआरएन ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में हलीम के बेटे सलीम की तहरीर पर आरोपी कलीम और उसके बेटे आजाद इफ्तियाजुल हक, अफसर उर्फ अंसारुल हक व अहमद उर्फ इंजमामुल हक के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया। इंसपेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। हालांकि पता चला है कि झगड़े के दौरान हलीम को हार्ट अटैक आ गया था, इसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed