फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   broken locks of four houses

शहर में चोरों का तांडव, चार घरों के ताले टूटे

Fri, 12 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
 करेली थाना क्षेत्र के जेके नगर में रहने वाले रोडवेज में ऑटो इलेक्ट्रीशियन पद पर तैनात माशूक सिद्दीकी के सूने घर को चोरों ने खंगाल डाला। माशूक अपने परिवार के साथ बुधवार को कौशांबी में अपने गांव नारा चेहल्लुम मनाने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने घर के भीतर लगे चैनल का ताला टूटा देखा तो उनको खबर दी। पुलिस को बुलाया गया और कुछ ही देर में फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती भी डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। स्नीफर डॉग तीन सौ मीटर तक गया लेकिन फिर लौट आया। माशूक के मुताबिक पांच लाख रुपये के गहने और 10 से 12 हजार रुपये नगदी गायब थी।
विज्ञापन


चोर बाउंड्री को फांदकर घर में घुसे थे। चोरों ने चैनल पर लगे तालों को तोड़ा था और पूरे घर को इत्मिनान के साथ खंगाला था। दोनों बेडरूम और अलमारी के भी ताले तोड़े गए थे। उनके घर के सामने दोमंजिला मकान में रहने वाले युवक ने सुबह घर के चैनल का ताला टूटा देखा तो माशूक के पड़ोसी को खबर दी। माशूक गांव जाने से पहले चाभी पड़ोसी को सौंप गए थे। मेन गेट का ताला खोलकर वह भीतर दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा मिला। उन्होंने माशूक और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची करेली पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को बुलाया। फील्ड यूनिट को बाउंड्री पर पांव और हाथ के निशान मिले हैं। संभावना जताई गई है कि चोरों की संख्या तीन से अधिक थी। माशूक भी दोपहर में घर पहुंच गए और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। माशूक अपनी पत्नी सीमा, बेटे उजैर और मां सायरा बानो के साथ शाम को गांव गए थे। पुलिस को शक है कि चोर आसपास के ही हो सकते हैं। चोरों को भनक लग गई थी कि रात में घर पर कोई नहीं रहेगा।
विज्ञापन


 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवाब यूसुफ रोड स्थित आर्यन अपार्टमेंट के फ्लैट का ताला बृहस्पतिवार को दिन में टूट गया। फ्लैट में ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर श्रीनिवास मिश्र, असिस्टेंट मैनेजर शंकरलाल और सुकांत सिंह रावत रहते हैं। श्रीनिवास लखनऊ अपने घर गए हुए थे तो सुकांत तथा शंकरलाल ओरियंटल इंश्योरेंस के एमजी रोड स्थित टीपी हब में थे। शाम को सुकांत और शंकरलाल घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला गायब था। वह भीतर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। सुकांत का लैपटॉप और दस हजार रुपये तथा शंकर लाल के 10 हजार रुपये गायब थे। घर में कई और सामान भी नहीं मिले। उन्होंने खबर सिविल लाइंस थाने की पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव मौके पर पहुंचे। अपार्टमेंट के गार्ड से भी पूछताछ की गई। दिन में कोई बाहरी भीतर कैसे घुस गया, इसका जवाब गार्ड नहीं दे पाया। सुकांत देहरादून तथा शंकरलाल लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाईकोर्ट के स्टेट लॉ आफिसर कृष्ण चंद्र पांडेय के दरियाबाद कक्कड़ नगर स्थित सूने घर को चोरों ने खंगाल डाला। वह पिछले सप्ताह शुक्रवार को परिवार के साथ संत कबीर नगर गए थे। वह मंगलवार को लौटे तो उनको चोरी का पता चला। बाउंड्री फांदकर घर में घुसे चोरों ने उनके बेडरूम और अलमारी का ताला तोड़कर एक ब्रीफकेस जिसमें 30 हजार रुपये कैश, पासबुक, चेकबुक समेत जरूरी कागजात थे, उसे उठा ले गए। अलमारी में ही डिब्बों में रखे चांदी के बर्तनों पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी एक लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। उन्होंने अतरसुइया थाने में बुधवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। चोरों ने केवल बेडरूम को ही निशाना बनाया था। उनके दफ्तर और अन्य कमरों के तालों को नहीं तोड़ा गया था। चोरों को पता था कि किस कमरे में जेवर और नगदी रखे हैं।

 धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में रहने वाले छात्र विनय सिंह के घर भी बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। कमरे का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप और दो हजार रुपये उड़ा ले गए। विनय ने थाने पर तहरीर दी है। विनय अपने दोस्त की शादी में गया था।


 धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय के जयंतीपुर में रहने वाले राजकुमार श्रीवास्तव के सूने घर बुधवार रात चोरी हो गई। खिड़की तोड़कर घुसे चोर 30 हजार रुपये नगदी और 50 हजार रुपये के जेवरात ले उड़े। राजकुमार रात में घर पर नहीं थे। बृहस्पतिवार दिन में उनको चोरी का पता चला। उन्होंने धूमनगंज थाने में चोरी की तहरीर दी है। राजकुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed