फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bring me the moon, then bought land on the moon for my wife, gave her a gift on the wedding anniversary.

नायाब तोहफा: 'मुझको चांद लाके दो...', फिर पत्नी के लिए चांद पर खरीदी जमीन, दिया शादी की वर्षगांठ पर गिफ्ट

Sat, 20 Jan 2024 10:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 10:03 AM IST
सार

सुनने में यह अटपटा जरूर लग रहा है लेकिन हकीकत यह है कि प्रयागराज के जसरा के रहने वाले पेशे से एक शिक्षक ने चांद पर जमीन खरीद कर पत्नी को नायाब तोहफा दिया है। 

विज्ञापन
Bring me the moon, then bought land on the moon for my wife, gave her a gift on the wedding anniversary.
चांद पर जमीन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुझको चांद लाके दो...मुझको तारे लाके दो...। वर्ष 1992 में फिल्म खेल का यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ था। अकल्पनीय सपनों जैसी बातें अब सच हो रही हैं। पेशे से शिक्षक डॉ. शिव कुमार केसरवानी ने चांद पर जमीन खरीद कर अपनी शादी की वर्षगांठ पर पत्नी को नायाब तोहफा दिया है।

विज्ञापन

जसरा बाजार के निवासी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि शादी की 33वीं वर्षगांठ पर वह पत्नी को कुछ अलग सा तोहफा देना चाहते थे। उन्होंने सेना में अफसर अपने एक मित्र से संपर्क किया। उन्होंने चांद पर जमीन खरीदने का आइडिया दिया। मित्र ने भी वहां जमीन खरीदी है।

विज्ञापन


डॉ. शिवकुमार के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अमेरिका में कार्यरत इंटरनेशनल लूनर लैंड रजिस्ट्री सोसाइटी से संपर्क कर ऑनलाइन सारे दस्तावेज भेजे। इसके बाद समिति ने स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट पेपल के माध्यम से 1.24 लाख का भुगतान किया है। जमीन खरीदने के लिए उन्हें अपना मतदाता पहचान पत्र, पत्नी का आधार और नियुक्ति पत्र देना पड़ा था। उन्हें एक एकड़ भूमि आवंटित हो गई है। उनका भूभाग चांद पर सी ऑफ क्लाउड के मेरे नेबियम क्षेत्र में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगो ने चांद पर खरीद रखी है जमीन

उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी तक उनके पास इलेक्ट्रॉनिक कार्ड के माध्यम से जमीन की पूरी डिटेल आ जाएगी। 19 जनवरी को वैवाहिक वर्षगांठ पर उन्होंने पत्नी को चांद पर जमीन खरीदने का पेपर उपहार में दिया तो सब दंग रह गए। पत्नी नेहा की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

डॉ. शिवकुमार ने बताया कि समिति के माध्यम से ही पता चला कि भारत में कई लोगों ने वहां पर जमीन खरीद रखी है, जिसमें कुछ लोगों की जानकारी होने पर उनसे बात की। कहा कि आने वाले समय की प्रगति तथा विज्ञान की तरक्की के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, हमें भी सबसे हटकर के एक अलग तोहफा देने में खुशी भी मिली ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed