फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brijesh Pathak said: Do you want to see the lamp burning in Ayodhya or film artists dance in Saifai

बृजेश पाठक बोले : अयोध्या में दीया जलते देखना चाहते हो या फिर सैफई में फिल्मी कलाकारों का ठुमका

Fri, 10 Dec 2021 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Brijesh Pathak said: Do you want to see the lamp burning in Ayodhya or film artists dance in Saifai
Prayagraj News : भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : प्रयागराज

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले लोक सेवा आयोग में जाति वर्ग विशेष के अभ्यर्थियों का चयन होता था। आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उन्होंने पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर में दिवाली पर लोग दीये जलते देखना चाहते हैं या फिर सैफई में फिल्मी कलाकारों को ठुमका लगाते। भाजपा और सपा के क्रियाकलापों में जमीन आसमान का अंतर है। कैबिनेट मंत्री ने यह बातें शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में युवा उत्थान कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


उन्होंने सपा को लेकर कहा कि सपा मुखिया का परिवार एक गिरोह है। उनके साथ के लोग प्लाट, मकान, दुकान कब्जा करके सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। उस दल में हत्या, डकैती, लूट, फसाद करने वालों को  संरक्षण मिलता है। बृजेश पाठक ने कहा कि लाल टोपी वालों से उत्तर प्रदेश की जनता डरती थी। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को प्राइवेट लिमिटेड की तरह चलाया लेकिन योगी सरकार में लाल टोपी वालों से आम जनमानस को छुटकारा मिला।

विज्ञापन

Brijesh Pathak said: Do you want to see the lamp burning in Ayodhya or film artists dance in Saifai
Prayagraj News : भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : प्रयागराज

भाजपा शासन में कानून का राज स्थापित हुआ
कहा कि मैं कानून मंत्री हूं और प्रदेश में कानून का राज कैसे स्थापित करना है यह योगी सरकार भली-भांति जानती है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। इस दौरान बृजेश पाठक ने प्रोफेशनल युवाओंसे संवाद स्थापित किया । युवाओं द्वारा पूछे गए तमाम सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए। कहा कि योगी सरकार 4 वर्ष में 4.50 लाख युवाओं  रोजगार उपलब्ध कराया है। लाखों युवाओं को एमएसएमई के माध्य से रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए।

कार्यक्रम के अंत में देश के पहले सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्र, महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार पांडेय, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, राजेश केसरवानी, आकाश गुप्ता, नवीन सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय, मनीष सिंह, यश कौशल, शशांक शेखर सिंह, राकेश जैन, संजय केसरवानी आदि मौजूद रहे। 

Brijesh Pathak said: Do you want to see the lamp burning in Ayodhya or film artists dance in Saifai
Prayagraj News : भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : प्रयागराज
325 से ज्यादा सीटें जीत रही है भाजपा
कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा अगले वर्ष होने वाले चुनाव में 325 से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रदेश की जनता ने विकास कार्यों को सराहा है। सपा के शासनकाल में तो गुंडाराज ही था। माफिया हावी थे और थानों पर भी सपाइयों का ही कब्जा हुआ करता था। अब योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे, माफिया जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि  2017 में कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया पर जीत भाजपा को मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा का गठबंधन हुआ पर वह भी नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed