फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brijesh Pathak: Describing the old relationship with Prayagraj, the minister in charge gave the mantra of electoral preparation

Brijesh Pathak : प्रयागराज से पुराना रिश्ता बताते हुए प्रभारी मंत्री ने दिया चुनावी तैयारी का मंत्र

Fri, 10 Jun 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 09:54 PM IST
सार

सर्किट हाउस में शाम तकरीबन चार बजे के आसपास पहुंचे डिप्टी सीएम ने प्रयागराज के तीन दिवसीय प्रवास की शुरूआत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात से की। उन्होंने सरकार की कई उपलब्धियों का भी बखान किया।

विज्ञापन
Brijesh Pathak: Describing the old relationship with Prayagraj, the minister in charge gave the mantra of electoral preparation
Prayagraj News : सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योगी सरकार पार्ट टू में डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार प्रयागराज के प्रभारी मंत्री के रूप में पहुंचे बृजेश पाठक ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमकर हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से उनका गहरा एवं पुराना रिश्ता है। चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मैं यहां पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्थायी रिश्ता बनाने आया हूं। उन्होंने सभी से वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन



सर्किट हाउस में शाम तकरीबन चार बजे के आसपास पहुंचे डिप्टी सीएम ने प्रयागराज के तीन दिवसीय प्रवास की शुरूआत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात से की। उन्होंने सरकार की कई उपलब्धियों का भी बखान किया। कहा कि विकास की दृष्टि से प्रदेश अब दूसरे पायदान पर हैं। प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुंभ का जो मेला लगा, पूरी दुनिया में विश्व विख्यात हुआ इसकी चर्चा आज विदेशों में भी हो रही है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही हमारा सम्मान है। उन्होंने कहा कि लखनऊ विवि छात्रसंघ अध्यक्ष होने के दौरान प्रयागराज आना होता था।

विज्ञापन

Brijesh Pathak: Describing the old relationship with Prayagraj, the minister in charge gave the mantra of electoral preparation
Prayagraj News : दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

सरकार की उपलब्धियां 2024 की जीत बनाएंगी आसान
इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर ओझा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां ही 2024 की जीत आसान बनाएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता और नेता 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इसके पूर्व डिप्टी सीएम का सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पीयूष रंजन निषाद, राजमणि कोल, वाचस्पति आदि मौजूद रहे। 

डिप्टी सीएम ने दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण 
प्रयागराज। सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सर्किट हाउस में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस दौरान उन्हें मुट्टीगंज राजा का बारा हाता में स्थित जर्जर हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ को ठीक कराने के लिए ज्ञापन भी दिया गया। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, सुबोध सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed