फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bridge to be built in Bahraicha at a cost of 13.83 crore

Prayagraj News: बहरैचा में 13.83 करोड़ से बनेगा पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bridge to be built in Bahraicha at a cost of 13.83 crore
लेड़ियारी में इसी नदी के ऊपर बनेगा पुल। संवाद
बहरैचा स्थित लपरी नदी में पुल न होने से भसमा, महुली और लाला का पुरवा समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन में भारी समस्या हो रही थी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को अब प्रदेश सरकार ने सुन लिया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने राज्य योजना अंतर्गत दीर्घ सेतु (ग्रामीण) को वित्तीय स्वीकृति दी है। यह ऊंचा पुल 13 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। बहरैचा के समीप लपरी नदी के दोनों किनारों पर दर्जनों गांवों का आवागमन हर समय जोखिम भरा रहता था।
विज्ञापन

बरसात में बाढ़ के कारण महीनों तक कई गांवों का रास्ता अवरुद्ध रहता था। जरूरी कामों के लिए लोग नदी कूदकर आने-जाने को मजबूर होते थे। इससे हर समय लोगों में खतरे का डर बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान शंकर दयाल तिवारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विधायक राजमणि कोल को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया। विधायक राजमणि कोल ने इस बात को विधानसभा में उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर भी समस्या के बारे में बताया। सरकार ने अब इस समस्या को खत्म करने के लिए पुल बनाने की स्वीकृति दे दी है। क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस सराहनीय प्रयास का स्वागत किया है। लेड़ियारी में इसी नदी के ऊपर बनेगा पुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed