फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Breakfast served on tricolor cloth in Madrasa, FIR lodged against four

प्रयागराज : मदरसे में तिरंगे कपड़े पर परोसा नाश्ता, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 18 Aug 2023 02:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 02:06 AM IST
सार

होलागढ़ के दहियावां बाजार में मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के बाद मेहमानों को तिरंगे कपड़े पर नाश्ता परोस दिया गया। कुछ देर बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Breakfast served on tricolor cloth in Madrasa, FIR lodged against four
होलागढ़ इलाके के मदरसे में तिरंगे पर नाश्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर होलागढ़ स्थित मदरसे में तिरंगे के अपमान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आए अतिथियों को मेज पर तिरंगा कपड़ा बिछाकर नाश्ता परोस दिया गया। इसकी फोटो वायरल होने पर लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में प्रबंधक समेत चार पर नामजद रिपाेर्ट दर्ज की गई, तब लोग शांत हुए।

विज्ञापन

होलागढ़ के दहियावां बाजार में मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के बाद मेहमानों को तिरंगे कपड़े पर नाश्ता परोस दिया गया। कुछ देर बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


इस पर वह आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में दहियावां बाजार के व्यापारी भी शामिल थे। प्रदर्शन की खबर पुलिस अफसरों को मिली तो मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ वह पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पवन जायसवाल समेत व्यापार मंडल के अन्य सदस्यों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र पर मदरसा प्रबंधक तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, दहियावां बाजार निवासी कुलदीप केसरवानी, संजय केसरवानी को नामजद करते हुए एक अज्ञात पर भी केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है, उनके खिलाफ जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कार पर तिरंगा लगाकर किया स्टंट, वीडियो वायरल

 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जोश में होश खोने का भी मामला सामने आया। नए यमुना पुल पर तिरंगा झंडा लगी कार की छत पर युवक स्टंट करता नजर आया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही इस मामले में शिकायत भी की गई। कीडगंज पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed