फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brave women left for Gangasagar with cheers

Prayagraj News: जयकारे लगाते हुए गंगासागर के लिए रवाना हुईं वीर नारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Brave women left for Gangasagar with cheers
गंगा मैया के जयकारे के साथ गंगोत्री से निकलीं बीएसएफ की वीर नारियाें की रीवर राफ्टिंग यात्रा सोमवार को गंगासागर के लिए रवाना हो गई। यहां गंगा तट पर यात्रा में शामिल 20 महिला जवानों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के तमाम स्कूली बच्चों के साथ, संगम पहुंचे स्नानार्थियों, सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने महिला जवानों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दरअसल, सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 53 दिवसीय ‘ऑल वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग अभियान-2024’, जो गंगोत्री से गंगा सागर तक जानी है उसका रविवार की शाम प्रयागराज में आगमन हुआ। इन्हें गंगोत्री से प्रयागराज आने में 21 दिन का वक्त लगा। 22 वें दिन दो नाव से इन साहसी महिलाओं का दल प्रयागराज से वाराणसी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान दल की नेतृत्व कर रही बीएसएफ की उपनिरीक्षक प्रियंका ने लोगों को गंगा नदी के महत्व, उसकी सफाई, महिला सशक्तिकरण एवं प्रदूषण मुक्त पर्यावरण विषय पर जानकारी दी। उन्होंने गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने की वहां मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई। इसके पूर्व सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाईड, नेहरू युवा केंद्र, एनजीओ के स्वयंसेवकों आदि संगठनों के साथ संगम तीरे प्रभात फेरी निकाली गई। वहां घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक (परियोजना) बृजेंद्र स्वरूप ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर हैं। कहा कि यह पहला मौका है जब एक महिला टीम गंगा नदी के पूरे हिस्से को राफ्टिंग कर स्वच्छ गंगा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी।
कार्यक्रम में कर्नल मनीष सिंह, अथर्व राज पांडे, सोनालिका, प्रभाकर त्रिपाठी, ऐशा सिंह , अभिषेक गिरी, रविन्द्र प्रताप, मनोज सुदरीयाल, विकास कुमार, डा. सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे। स्वागत डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार ने किया।

---------------------------
प्रदर्शनी का भी लोगों ने किया दीदार

प्रयागराज। कार्यक्रम में बीएसएफ की महिला सीमा प्रहरियों की ट्रेनिंग, सीमा पर उनकी ड्युटी, इसके अलावा अन्य साहसिक अभियान में भागीदारी पर आधारित प्रदर्शनी का भी लोगों ने दीदार किया। प्रदर्शनी में पर्वतारोहण, व्हाइट वाटर राफ्टिंग, केमल कंटीजेंट, ब्रास बेन्ड, मोटर साइकिल टीम (सीमा भवानी) आदि से भी जुड़ीं फोटो रहीं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed