फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brajesh Pathak, suresh Khanna arrived recovered birthday of Minister Nandi, Nandi, Abhilasha blood donate

UP : मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्म दिवस पर ब्रजेश पाठक सहित कई नेता पहुंचे, नंदी, अभिलाषा ने किया रक्तदान

Wed, 12 Jul 2023 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Brajesh Pathak, suresh Khanna arrived recovered birthday of Minister Nandi, Nandi, Abhilasha blood donate
मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मदिवस पर उनके आवास बहादुरगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री सुरेश खन्ना, गिरीश चंद यादव, बलदेव सिंह पहुंचे। मंत्री नंदी, उनकी पत्नी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बुधवार को सुबह रक्तदान किया। कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही है। मंत्री नंदी और अभिलाषा गुप्ता ने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में सुबह भगवान शिव का पूजन और रुद्राभिषेक किया। 

विज्ञापन





विज्ञापन





12 ज्योर्तिलिंग के पुजारियों के साथ मंत्री नंदी ने किया रुद्राभिषेक

मंत्री नंदी ने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में भगवान शिव की विशेष आराधना की। देश के 12 ज्योतिर्लिंग का जल लेकर प्रयागराज पहुंचे ज्योतिर्लिंगों के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद उन्होंने अभिलाषा गुप्ता के साथ रक्तदान भी किया। इस दौरान उनके तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Brajesh Pathak, suresh Khanna arrived recovered birthday of Minister Nandi, Nandi, Abhilasha blood donate
पुनर्पाप्त जन्मदिवस पर पूजन करते मंत्री नदी और अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

सुबह नौ बजे से बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन शुरू हुआ। रुद्राभिषेक के दौरान ही वाराणसी के प्रसिद्ध डमरू दल द्वारा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए डमरू वादन किया गया। मनोकामना पूर्ति मंदिर में विशेष पूजन के लिए भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग स्थल से एक-एक पुजारी को बुलाया गया है। इसके साथ ही 22 बटुक और पंडितों ने भी भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की। जय त्रिवेणी, जय प्रयागराज की टीम द्वारा शाम सात बजे प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed