फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BPCL equipment will be auctioned for the third time

उम्मीदें खत्म : बीपीसीएल के उपकरणों की तीसरी बार लगेगी बोली

Wed, 06 Apr 2022 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
BPCL equipment will be auctioned for the third time
prayagraj news : नैनी स्थित बीपीसीएल प्लांट। - फोटो : prayagraj

नैनी स्थित बीपीसीएल के मशीनाें के नीलामी की एक बार फिर कवायद शुरू की गई है। इसके लिए आठ अप्रैल को बोली लगाई जाएगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। 2022 में ही यह तीसरा मौका है जब ई-ऑक्शन की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


 

 


बीपीसीएल को बंद करने की घोषणा दिसंबर 2020 में ही की जा चुकी है। जमीन और बिल्डिंग को छोड़कर मशीनरी समेत अन्य वस्तुओं को बेचने की भी उसी समय घोषणा की गई थी। इसी क्रम में भारत सरकार के मेटल एंड स्क्रैप्ड ट्रेडिंग कारपोरेशन की ओर से पिछले दो महीनों में दो बार नीलामी की घोषणा की गई लेकिन खरीदार नहीं आए।

विज्ञापन

 


 


इसकी वजह से उपकरणों की नीलामी नहीं हो पाई। अब तीसरी बार आठ अप्रैल को फिर से ई-नीलामी की घोषणा की गई है। इससे कर्मचारियों में निराशा के साथ नाराजगी भी है। वे उपकरणों की नीलामी के बजाय पूरी कंपनी को दूसरे को बेचे जाने की मांग कर रहे हैं। ताकि, कंपनी को दोबारा चलाया जा सके और सैकड़ों लोगाें को रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 करोड़ रुपये थी बोली की न्यूनतम राशि
बीपीसीएल की मशीनरी के लिए फरवरी और मार्च में भी नीलामी की घोषणा की गई थी। इनमें 30 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया था। कंपनियों को दो करोड़ रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करने थे। इसके अलावा बोली की न्यूनतम राशि करीब 50 करोड़ रुपये रही लेकिन इसके लिए कोई भी कंपनी आगे नहीं आई। अब तीसरी बार ऑक्शन होने जा रहा है। बीपीसीएल के एक अफसर के अनुसार इस बार न्यूनतम राशि के अलावा शर्तों में भी छूट दी जा सकती है। हालांकि, इसका निर्णय नीलामी के दौरान ही लिया जाएगा।
 

 

...तो खत्म हो जाएंगी उम्मीदें
कोविड काल में बीपीसीएल को फिर से चालू करने उम्मीदें जगी थीं। प्रदेश सरकार ने कंपनी के माध्यम से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बनाने का ऑर्डर दिया था। इसके लिए वर्षों से बंद मशीनों को फिर से चालू करने की तैयारी की गई। कुछ हद तक सफलता भी मिल गई लेकिन बाद में यह जिम्मेदारी दूसरी संस्था को दे दी गई है।

 

 

इसके अलावा कंपनी के पास अब भी इंडियन ऑयल समेत कई कंपनियों ने पंप बनाने का ऑर्डर है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से बंद करने की घोषणा के बावजूद कंपनी को फिर से चालू करने की कवायद जारी रही लेकिन तीसरे प्रयास में उपकरणों की नीलामी हो गई तो सभी तरह की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed