फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boyfriend was raping by making pornographic video fraudulently, teenager attempted suicide

कौशाम्बी : धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी कर रहा था दुष्कर्म, किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 05 Jun 2022 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 12:41 AM IST
सार

करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी शनिवार सुबह घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत गए थे। इस दौरान किशोरी ने अपने हाथ पर लिखा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पिंडरा सहावनपुर का कलीम है। कलीम के कारण वह फांसी लगा रही है।

विज्ञापन
Boyfriend was raping by making pornographic video fraudulently, teenager attempted suicide
prayagraj : Harassment - फोटो : prayagraj

विस्तार

दो साल से दरिंदगी का शिकार हो रही किशोरी ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में किशोरी का इलाज प्रयागराज के एक अस्पताल में चल रहा है। फांसी लगाने से पहले किशोरी ने आरोपी की हरकत के बारे में अपने शरीर पर लिख दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन



करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी शनिवार सुबह घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत गए थे। इस दौरान किशोरी ने अपने हाथ पर लिखा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पिंडरा सहावनपुर का कलीम है। कलीम के कारण वह फांसी लगा रही है। इतना लिखने के बाद किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घर का दरवाजा खुला था। इस दौरान मोहल्ले की एक महिला किसी काम से किशोरी के घर पहुंची तो उसे फांसी पर लटकता देख चीख पड़ी।

विज्ञापन

एसआरएन में किशोरी की हालत नाजुक
शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां किशोरी की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कलीम उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल से दुष्कर्म करता था।


उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह मनमानी करता था। इस बाबत इंस्पेक्टर करारी सुभाष यादव का कहना घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का बयान लेने के लिए पुलिसकर्मी एसआरएन भेजे गए हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिकायत
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने एसपी हेमराज मीना को दिए शिकायती पत्र देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी का कहना है गांव के एक युवक तीन ने तीन साल पहले उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। किशोरी ने यह बात परिवार के लोगों को बताई तो वह दंग रह गए। आरोपी से शादी की बात की गई तो उसने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत 30 मई को कोर्रई चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता से की गई। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed