{"_id":"64797e03bfa211daca092dc6","slug":"boy-drowned-in-ganges-after-bathing-with-friends-search-goes-on-till-late-night-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दोस्तों संग स्नान करने गया किशोर गंगा में डूबा, देर रात तक होती रही खोजबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दोस्तों संग स्नान करने गया किशोर गंगा में डूबा, देर रात तक होती रही खोजबीन
Fri, 02 Jun 2023 10:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:58 AM IST
सार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बांधपुर डहरपुर गांव निवासी संजय पांडेय अंधियारी टोल प्लाजा पर कर्मचारी हैं। उनके तीन बच्चों में दूसरे नंबर का केशव पांडेय (12) गुरुवार को कोचिंग पढ़ने गया था। बताया जाता है कि केशव शाम करीब साढ़े पांच बजे कोचिंग पढ़कर निकले और दो अन्य साथियों के साथ श्रृंगवेरपुर के गऊ घाट पर स्नान करने पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचिंग के बाद अपने दोस्तों संग श्रृंगवेरपुर के गऊ घाट पर स्नान करने गया किशोर गंगा की धारा में समां गया। किशोर को डूबता देख साथी शोर मचाते भागे। आस पास के लोगों को जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ग्रामीणों के साथ परिजन और इंस्पेक्टर नवाबगंज मयफोर्स आ गए। किशोर की तलाश शुरू की गई। देर रात तक पता नहीं चल सका। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बांधपुर डहरपुर गांव निवासी संजय पांडेय अंधियारी टोल प्लाजा पर कर्मचारी हैं। उनके तीन बच्चों में दूसरे नंबर का केशव पांडेय (12) गुरुवार को कोचिंग पढ़ने गया था। बताया जाता है कि केशव शाम करीब साढ़े पांच बजे कोचिंग पढ़कर निकले और दो अन्य साथियों के साथ श्रृंगवेरपुर के गऊ घाट पर स्नान करने पहुंच गए। तीनों किशोर गंगा स्नान कर रहे थे तभी केशव गहरे पानी में चला गया, और डूबने लगा। केशव को डूबता देख अन्य बच्चे शोर मचाते भागने लगे बच्चों की आवाज सुन आस पास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
देखा कि केशव के कपड़े और चप्पल गंगा किनारे पड़ा था। जानकारी होने पर ग्रामीण और परिजन भी आ गए। घटना की खबर इंस्पेक्टर नवाबगंज को दघ गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर अनूप सिंह व चौकी प्रभारी लालगोपालगंज हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों और स्थानीय मल्लाहों की मद्द से किशोर की तलाश गहरे पानी में की जा रही थी, परन्तु देर-रात तक पता नहीं चल सका। घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन