फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boy and teenager committed suicide by jumping in front of the train, jumped in front of Danapur near Chilbila

Prayagraj : किशोर और किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चिलबिला स्टेशन के पास रेलगाड़ी के आगे लगाई छलांग

Mon, 16 Dec 2024 12:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 12:19 PM IST
सार

सोमवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे मांडा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव के सामने एक किशोर और किशोरी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जाति-धर्म के बंधन के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Boy and teenager committed suicide by jumping in front of the train, jumped in front of Danapur near Chilbila
तस्लीम और आंचल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के उमापुर कला ग्राम पंचायत के जलैया गांव निवासी मो. मुस्तफा के बेटे मो.तस्लीम (16) और माताराज निषाद की पुत्री आंचल (17) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे दोनों ने दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन पर दानापुर स्पेशल ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। घटना से परिवार में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में भी अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। मृतका आंचल चार भाई व तीन बहन में चौथे नंबर पर थी और महेवा कलां गांव स्थित वशिष्ठ सेवा संघ इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। मृतका आंचल की मां छोहरा देवी, भाई भोला नाथ का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


आंचल के भाई भोला ने पुलिस को बताया कि आंचल सुबह चार बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी और घर से करीब सात सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। तस्लीम सात भाई बहन में पांचवे नबंर पर था और महेवा कला स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। तस्लीम की मां गुड्डी सहित भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव प्रेम प्रसंग की रही चर्चा

ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और जाति-पाति सामाजिक डर के चलते दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के घर की दूर 50 मीटर है। दोनों की मौत पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर एसीपी मेजा रविकुमार मौके पर पहुंचे और और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। मृतक के परिजनों के तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। धर्मवीर रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर पुलिस चौकी दिघिया की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed