फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Book Fair: Unique world of decorated books in Sangamnagari

पुस्तक मेला : संगमनगरी में सजा किताबों का अनूठा संसार

Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Book Fair: Unique world of decorated books in Sangamnagari
संगमनगरी में सजा किताबों का संसार
विज्ञापन

10 दिवसीय प्रयागराज पुस्तक मेले का एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में शुभारंभ, खुले 70 से अधिक स्टाल
प्रयागराज। संगमनगरी में शुक्रवार को पुस्तकों का अनूठा संसार सज गया। इसमें बाल साहित्य से लेकर हर वर्ग की रुचि की पुस्तकों के 70 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज परिसर में यह पुस्तक प्रदर्शनी 25 दिसंबर तक चलेगी।

पुस्तक मेले शुभारंभ देर शान बतौर मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सिविल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने फीता काटकर किया। इससे पहले सुबह से ही पुस्तक प्रेमियों का स्टालों पर तांता लग गया था। इस बार बड़ों की पसंद की पुस्तकों के साथ ही बाल साहित्य की भी स्टालों पर भरमार है। पाठक अपनी लाइब्रेरी के लिए अपनी मनपसंद पुस्तकें खरीदते में व्यस्त नजर आए। पुस्त मेला सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। इस बार मेले में देश के नामी-गिरामी प्रकाशक संगमनगरी की जनता के लिए बेहतरीन पुस्तकें लेकर आए हैं। इनमें राजकमल, लोकभारती, राजपाल, प्रकाशन संस्थान, सस्ता साहित्य मंडल, हिंद युग्म, दिव्यांश प्रकाशन, नई किताब प्रकाशन, साहित्य भंडार, गर्ग ब्रदर्स (बुकवाला), सम्यक प्रकाशन के अलावा सरकारी प्रकाशकों में प्रकाशन विभाग,नेशनल बुक ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लक्ष्मी पब्लिकेशन, कबीर ज्ञान प्रकाशन गिरिडीह, याशिका, पदम बुक, आर्यन बुक सेलर्स, सुभाष बुक स्टोर समेत अन्य प्रकाशनों की किताबें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed