{"_id":"5f3ae4cd6df4732adf392cd2","slug":"bombing-near-bjp-leader-s-house-report-on-shuats-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर के पास बमबाजी, शुआट्स वीसी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर के पास बमबाजी, शुआट्स वीसी पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 18 Aug 2020 01:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
अल्लापुर में रहने भाजपा नेता श्यामप्रकाश द्विवेदी के घर के पास बमबाजी के मामले में शुआट्स वीसी आरबी लाल पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाजपा नेता ने शक के आधार पर उनकी नामजदगी कराई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
घटना रविवार रात नौ बजे के करीब हुई थी। भाजपा नेता अल्लापुर स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात नौ बजे के करीब वह अपने रिश्तेदारों संग घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक कुछ दूरी पर बम फोड़ा गया। जोरदार धमाके से वहां दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद वापस चली गई।
उधर, भाजपा नेता ने रात में ही जार्जटाउन थाने में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि इस घटना में शुआट्स के कुलपति आरबी लाल का हाथ हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह आरबी लाल समेत अन्य के खिलाफ पूर्व में मामले दर्ज करा चुके हैं। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, शुआट्स के मीडिया प्रभारी डॉ. रमाकांत दुबे का कहना है कि कुलपति प्रो. आरबी लाल को साजिश के तहत बदनाम करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। जांच में सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विरोध पर असलहे की बट से पीटते हुए उन्हें व उनके परिवारवालों को बाहर निकलाकर घर में ताला जड़ दिया। आसपास के लोग जुटे तेा हमलावर भाग निकले। आरोप है कि सूचना देने पर चौकी प्रभारी ने थाने जाने को कहा जबकि थाने से सुबह आने की बात कहते हुए वापस लौटा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि वह परिवार समेत पड़ोसी के मकान में शरण लिए हुए हैं। आरोपियों में से एक सपा का नेता है जिसकी कुछ पुलिसकर्मियों से सांठगांठ है। इस मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंची जिस पर वह रात में जांच पड़ताल करने कीडगंज थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीओ व एसपी सिटी को बुलाया गया है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
घटना रविवार रात नौ बजे के करीब हुई थी। भाजपा नेता अल्लापुर स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात नौ बजे के करीब वह अपने रिश्तेदारों संग घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक कुछ दूरी पर बम फोड़ा गया। जोरदार धमाके से वहां दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन
उधर, भाजपा नेता ने रात में ही जार्जटाउन थाने में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि इस घटना में शुआट्स के कुलपति आरबी लाल का हाथ हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह आरबी लाल समेत अन्य के खिलाफ पूर्व में मामले दर्ज करा चुके हैं। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, शुआट्स के मीडिया प्रभारी डॉ. रमाकांत दुबे का कहना है कि कुलपति प्रो. आरबी लाल को साजिश के तहत बदनाम करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। जांच में सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारी के घर दबंगों का तांडव, किया कब्जा
कीडगंज के बैरहना में रहने वाले भाजपा पदाधिकारी शंभूनाथ सिंह के घर पर दबंगो ने कब्जा कर लिया। असलहों के बल पर परिवार को बाहर निकालकर घर में ताला जड़ दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाईनहीं की। घटना रविवार शाम सात बजे के करीब हुई। भाजपा कीडगंज मंडल के मंत्री शंभूनाथ ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला दबंग असलहों से लैस होकर अपने 8-10 अज्ञात साथियों संग उनके घर में घुस आया। आते ही उसने मारपीट शुरू कर दी।विरोध पर असलहे की बट से पीटते हुए उन्हें व उनके परिवारवालों को बाहर निकलाकर घर में ताला जड़ दिया। आसपास के लोग जुटे तेा हमलावर भाग निकले। आरोप है कि सूचना देने पर चौकी प्रभारी ने थाने जाने को कहा जबकि थाने से सुबह आने की बात कहते हुए वापस लौटा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि वह परिवार समेत पड़ोसी के मकान में शरण लिए हुए हैं। आरोपियों में से एक सपा का नेता है जिसकी कुछ पुलिसकर्मियों से सांठगांठ है। इस मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंची जिस पर वह रात में जांच पड़ताल करने कीडगंज थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीओ व एसपी सिटी को बुलाया गया है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है।