फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bomb is about to explode in hospital quickly talk to owner a call came in middle of night in Prayagraj

UP: 'हैलो, अस्पताल में बम फटने वाला है... जल्दी से मालिक से बात कराओ', आधी रात में आई एक कॉल से दहला कर्मचारी

Wed, 07 Feb 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Feb 2024 12:32 PM IST
सार

प्रयागराज स्थित एक अस्पताल में देर रात एक फोन आया। इस दौरान उसने कहा कि अस्पताल में बम फटने वाला है, जल्दी से अपने मालिक से बात कराओ। यह सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
bomb is about to explode in hospital quickly talk to owner a call came in middle of night in Prayagraj
boom in hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलो, अस्पताल में बम फटने वाला है। जल्दी अपने मालिक से बात कराओ। मेरी बात को अनसुना किया तो बड़ा नुकसान झेलोगे।’ जार्जटाउन स्थित पार्वती हॉस्पिटल में मंगलवार रात फोन कर दी गई इस सूचना से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि शराब के नशे में धुत युवक ने सूचना दी थी। अस्पताल मैनेजर की तहरीर पर केस लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना रात 10.30 बजे के करीब हुई। पार्वती अस्पताल के रिसेप्शन पर रखे फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कर्मचारी मनीष सिंह ने कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने खुद को बबलू यादव निवासी गीता नगर बताया। कहा कि इमरजेंसी है, अपने मालिक अजय यादव से बात कराओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने असमर्थता जताई तो आरोपी अड़ गया। वजह पूछने पर कहने लगा कि अस्पताल में द्वितीय तल पर तीन जगह बम रखा है, जो रात 11 बजे फट जाएगा। जल्दी अपने मालिक से बात कराओ वरना बड़ा नुकसान होगा।

कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी तो अस्पताल में सनसनी फैल गई। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। उधर मालिक ने उसी नंबर पर कॉल किया तो सूचना देने वाले ने अपना नाम राकेश यादव निवासी पट्टी सुजनिया का पूरा प्रतापगढ़ बताया। 

 

इस बार उसने बम की टाइमिंग 11:25 बताई। सूचना पर जार्जटाउन थाने की फोर्स व बम डिस्पोजल स्क्वॉयड भी पहुंच गया। काफी देर तक जांच पड़ताल की जाती रही। इसके बाद जानकारी जुटाई गई तो फोन करने वाले की लोकेशन छोटा बघाड़ा में मिली। इस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू यादव निवासी राजकोट थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया। वर्तमान में वह छोटा बघाड़ा में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है। उसने बताया कि पार्वती अस्पताल के मालिक रानीगंज से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं और इस दौरान वह उनकी गाड़ी चलाता था। ऐसे में वह उन्हें अच्छी तरह जानता है। सोमवार रात वह कुंदन गेस्ट हाउस के पास शराब पीने गया था। वहां दो युवक पार्वती अस्पताल को बम से उड़ाने की बात कर रहे थे। 

 

इसी के बाद उसने यह जानकारी अस्पताल मालिक को देने के लिए फोन किया। जार्जटाउन थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमानती धारा में मुकदमा होने के कारण उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed