{"_id":"68b3641428d838842e02c0c1","slug":"bolan-dham-fair-in-meja-today-shops-and-swings-decorated-allahabad-news-c-407-1-sald1005-6570-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेजा में बोलन धाम का मेला आज, सज गईं दुकानें और झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेजा में बोलन धाम का मेला आज, सज गईं दुकानें और झूले
विज्ञापन
कस्बे की पहाड़ी पर स्थिति बोलन धाम में रविवार को मेला लगेगा। मेले को लेकर दुकानों और झूलों को सजाया गया है। मेला दो दिन तक चलेगा। मेले में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस-प्रशसान अलर्ट है।
अगस्त माह के अंतिम रविवार को बोलन धाम का मेला लगता है। मेले में आए श्रद्धालु पहले बोलन धाम के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, फिर मेले का लुत्फ उठाते हैं। पौरणिक मान्यताओं के मुताबिक महाभारत काल में जब कौरवों ने लाक्षागृह में आग लगा दी थी तो सुरंग के माध्यम से पांडव निकलकर मेजा कस्बे के पहाड़ पर पहुंचे थे।
यहां पर पांडवों को प्यास लगी थी तो पानी की व्यवस्था के लिए अर्जुन ने अपने बाण को जमीन में मारकर पानी निकाला था। बताया जाता है कि बोलन धाम में जो तालाब है वह सूखता नहीं है बल्कि हर समय पानी से भरा रहता है।
विज्ञापन
मेले की तैयारी में जुटे रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंकज मोदनवाल ने बताया कि मेले में करीब 50 हजार मेलाार्थियों की भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है।
बोले अफसर
मेले में भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। मेले में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाएगी। मेले में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के साथ-साथ फायर ब्रिगेडकर्मियों की मौजूदगी रहेगी। - संत प्रसाद उपाध्याय एसीपी मेजा।