फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of CRPF Sub-Inspector found in pond; injury marks on face

Prayagraj News: तालाब में मिला सीआरपीएफ दरोगा का शव, चेहरे पर चोट के निशान

Mon, 27 Jul 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 27 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Body of CRPF Sub-Inspector found in pond; injury marks on face
फोटो हनुमानगंज मृत दरोगा चंदन सिंह फाइल फोटोमौके पर जुटी महिलाओं की भीड़
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार को सुबह सीआरपीएफ दरोगा का शव घर के पास तालाब में मिला। चेहरे पर चोट का निशान था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंदन सिंह उर्फ बिंटू (46) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह सीआरपीएफ में एसआईएम (सब इंस्पेक्टर मंत्रालय)थे। इस समय वे ग्रुप सेंटर पड़िला में तैनात थे। शुक्रवार को वे छुट्टी लेकर अपनी मां का इलाज कराने घर आए थे। शनिवार शाम वे घर से गांव के चौराहे पर जाने के लिए निकले थे। काफी देर बाद जब वे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह घर के पास स्थित महुआ सागर तालाब में उनका शव मिला तो परिजन बदहवास हो गए। उनकी स्कूटी तालाब के दूसरे किनारे पर सड़क पर मिली है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। उनके चेहरे पर चोट का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमांड अधिकारी अमित कुमार सक्सेना भी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पति की मौत से पत्नी सपना सिंह बदहवास हो गईं। बच्चे सोनाक्षी, भूमि एवं शौर्य सिंह बिलखने लगे। देर शाम छतनाग घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। वहीं, पोस्टमार्टम के पहले शव को सीआरपीएफ के पड़िला स्थित ग्रुप सेंटर ले जाया गया, जहां अधिकारियों एवं साथी जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। -अरुण कुमार पाराशर, एसीपी थरवई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed