फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of a married woman found hanging in a room

Prayagraj News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 30 Oct 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 30 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Body of a married woman found hanging in a room
फोटो कैप्शन: मांडा मृतका सुनीता चौहान की फाइल फोटो।
महुआरी खुर्द गांव में एक विवाहिता का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पति ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मांडा के महुआरी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे 26 वर्षीय सुनीता चौहान पत्नी सुजीत चौहान का शव कमरे में शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक, एसओ कुलदीप शर्मा पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का मायका मिर्ज़ापुर जनपद के पक्के पोखरा में है। उसका दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। मृतका ने तीन महीने पहले बच्ची को जन्म दिया था। पति सुजीत सड़क किनारे चाय-पान की दुकान पर मौजूद था। एसीपी ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लगना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मायके वालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed