फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of a boy missing for 24 hours found in a pond, police engaged in investigation

Prayagraj : 24 घंटे से लापता बालक का तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Mar 2025 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

कोरांव थाना क्षेत्र के कोसफरा खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को 24 घंटे से लापता युवक का शव गांव के ही तालाब में उतराता हुआ मिला।जानकारी के मुताबिक शाकिब अली पुत्र बबलू अली (12) निवासी ग्राम कोसफरा खुर्द बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब घर से कहीं जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
Body of a boy missing for 24 hours found in a pond, police engaged in investigation
मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के कोसफरा खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को 24 घंटे से लापता युवक का शव गांव के ही तालाब में उतराता हुआ मिला।जानकारी के मुताबिक शाकिब अली पुत्र बबलू अली (12) निवासी ग्राम कोसफरा खुर्द बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब घर से कहीं जाने के लिए निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन खोज बीन शुरू कर दी। सभी जान पहचान के लोगों तथा नात रिश्तेदारियों में भी जानकारी की किंतु कहीं सुराग न चल सका।

विज्ञापन


परेशान परिजन सुबह गुमशुदी दर्ज कराने के लिए कोरांव थाने पहुंचे तो उसी समय गांव के कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि एक युवक की लाश गांव के बाहर तालाब में उतरा रही है। तत्काल परिजन तथा पुलिस के लोग मौके पर पहुंच गए और तालाब से लाश को बाहर निकाला गया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

 

 

मृतक शाकिब दो भाइयों में बड़ा था। कोरांव के तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। बुधवार को स्कूल भी नहीं गया था। वहीं मां रुब्बाना का रो रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग सुबह भैंस धुलने के लिए तालाब पर गए तो देखा कि तालाब के एक छोर पर कुछ उतरा रहा है। जब पास जाकर देखे तो लड़के की लाश थी। गांव में चर्चा के दौरान लोगों को यह मालूम हुआ कि यह बबलू अली का लड़का शाकिब है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शव पानी से निकालते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं जब पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक शाकिब का पैंट शर्ट चप्पल तालाब के बाहर भीट पर पड़ा था। शाहिब अंडरवियर भी नहीं पहना था। ग्रामीणों की चर्चा के दौरान यह बात सामने आई की यहां अक्सर लड़के मछली मारने के लिए आते हैं। हो सकता है यह भी मछली मारने के लिए ही आया रहा हो। 

 

 

परिजनों की सहमति पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मोर्चरी भेजा

थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पानी में डूबने से ही बालक की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed