फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boats will run from Kila Ghat on all the next main bathing festivals, fair police-administration on backfoot

Mahakumbh : अगले सभी मुख्य स्नान पर्वों पर किला घाट से चलेंगी नावें, बैकफुट पर मेला पुलिस-प्रशासन

Fri, 17 Jan 2025 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 08:04 PM IST
सार

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने पर सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस- प्रशासन ने पौष पूर्णिमा व मकर संक्रांति पर किला घाट से नावों का संचालन रोक दिया था। नाविकों को सिर्फ सरस्वती घाट या बलुआघाट से नाव चलाने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
Boats will run from Kila Ghat on all the next main bathing festivals, fair police-administration on backfoot
संगम। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मौनी अमावस्या समेत शेष चार मुख्य स्नान पर्वों पर अब किला घाट से श्रद्धालु नाव से संगम तक जा सकेंगे। नाविकों के विरोध के चलते मेला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है और उनकी मांग मान ली है। नाविक संघ की ओर से बताया गया कि अर्द्धकुंभ व माघ मेला की तरह ही किला घाट से श्रद्धालु नाव से संगम तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने पर सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस- प्रशासन ने पौष पूर्णिमा व मकर संक्रांति पर किला घाट से नावों का संचालन रोक दिया था। नाविकों को सिर्फ सरस्वती घाट या बलुआघाट से नाव चलाने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन

नाविकों ने इसका कड़ा विरोध जताया था। उधर नाव से संगम जाने का सपना लेकर पहुंचे काफी श्रद्धालुओं को भी निराश होना पड़ा था। बृहस्पतिवार रात इसे लेकर नाविक संघ की ओर से मेलाधिकारी से मुलाकात की गई। नाविक संघ के नेतृत्व में पहुंचे नाविकों ने बताया कि इस व्यवस्था से किस तरह हजारों नाविकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी निराश होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने दावा किया कि बैठक में मेलाधिकारी ने नाविकों की पूरी बात सुनी और फिर निर्णय लिया कि मौनी अमावस्या समेत तीन अन्य मुख्य स्नान पर्व पर किला घाट से नावों का संचालन पहले की तरह ही होगा। इस बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट व सीओ जल पुलिस भी मौजूद रहे। इस मामले में सीओ जल पुलिस रजनीश यादव ने बताया कि मेलाधिकारी की ओर से मौखिक निर्देश मिला है कि मुख्य स्नान पर्वों पर किला घाट से नावों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed