फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boat club will be expanded, five Swiss cottages will be built, DPR worth Rs. 10 crores ready.

प्रयागराज : बोट क्लब का होगा विस्तार, बनेंगे पांच स्विस कॉटेज, 10 करोड़ का डीपीआर तैयार

Fri, 02 Feb 2024 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 12:28 PM IST
सार

नवंबर 2024 तक बोट क्लब के विस्तारीकरण का काम पूरा होना है।पीडीए महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए यमुना किनारे मौजूद बोट क्लब के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Boat club will be expanded, five Swiss cottages will be built, DPR worth Rs. 10 crores ready.
स्विस कॉटेज। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ 2025 की परियोजना के तहत बोट क्लब का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बोट क्लब में एक अतिरिक्त तल भी बनेगा, जिसमें पांच स्विस कॉटेज (सुविधायुक्त कमरे) बनाए जाएंगे। पर्यटकों को ऐसी ही सुविधाएं देने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से लगभग 10 करोड़ रुपये का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार किया गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नवंबर 2024 तक बोट क्लब के विस्तारीकरण का काम पूरा होना है।पीडीए महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए यमुना किनारे मौजूद बोट क्लब के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण की योजना बनाई गई है। इसमें क्लब में पांच स्विस कॉटेज बनाने के साथ ही एक ओपेन एयर रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा। इसमें लोग यमुना की लहरों के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का लुप्त भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा रेस्टोरेंट में मनोरंजन के कई अन्य साधन भी मौजूद रहेंगे। बोट क्लब के घाट और जेटी का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। वहीं क्लब के आसपास मरम्मत भी होगी। पीडीए ने इसका खाका तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि एक माह में परियोजना को स्वीकृती मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोट क्लब की सूरत बदलने में पीडीए को नवंबर 2024 तक का समय लगेगा। ऐसे में महाकुंभ के दौरान लोग पवित्र संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही बोट क्लब की सुविधाओं का भी आनंद ले सकेंगे।

बोट क्लब में लगेंगे 16 कैमरे

बोट क्लब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां पर प्रवेश द्वार से लेकर कई अन्य स्थानों तक पर 16 कैमरे लगाए जाएंगे। पीडीए के अधिकारियों में मुताबिक एक माह में इन कैमरों को लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा।


महाकुंभ 2025 परियोजना के तहत बोट क्लब का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण होना है, जिसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। इस काम को महाकुंभ से पहले पूरा करा लिया जाएगा। - अजीत सिंह, सचिव, पीडीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed