{"_id":"5da0e0d98ebc3e01390a8de4","slug":"board-of-high-shcool-and-intermediate-up-allahabad-news-ald257262032","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में कामर्स, अंग्रेजी की एनसीइआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में कामर्स, अंग्रेजी की एनसीइआरटी की किताबें
विज्ञापन
Board of High shcool and Intermediate UP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 28 हजार से अधिक स्कूलों में पहले से ही 24 विषयों के लिए एनसीईआरटी की किताबें लागू हैं
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से अगले शैक्षिक सत्र से नौवीं-दसवीं एवं ग्यारहवीं-बारहवीं की अंग्रेजी और ग्यारहवीं-बारहवीं में कामर्स की किताबें एनसीईआरटी की हो जाएंगी। यूपी बोर्ड की ओर से इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड की ओर से पहले से ही नौवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी की कुल 24 विषयों की किताबों को लागू किया गया है। बोर्ड की ओर से पहली बार पूरे देश में एक पाठ्यक्रम लागू करने के उद्देश्य से 2018 में कुल 18 विषयों जबकि एक अप्रैल 2019 को कुल छह विषयों के लिए एनसीईआरटी की किताबों को लागू किया गया था।
यूपी बोर्ड के प्रदेश में 28 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं वित्तविहीन विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें लागू हैं। यूपी बोर्ड क ओर से 2018 में एनसीईआरटी पैटर्न स्वीकार करने के समय नौवीं के विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान, दसवीं के गणित, विज्ञान, ग्यारहवीं के इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा बारहवीं में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की किताबें लागू की गई थीं जबकि अप्रैल 2019 में दसवीं में सामाजिक विज्ञान और बारहवीं में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं समाज शास्त्र की एनसीईआरटी किताबें लागू की गई थी। अब हाईस्कूल, इंटर में अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में कामर्स की नई किताबें लागू होने के बाद पहले से लागू 24 विषयों और अब छह नए छह विषयों को मिलाकर कुल 30 विषयों की एनसीईआरटी की किताबें लागू हो जाएंगी।