फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BLW personnel will also get an opportunity in the NCR's GDCE recruitment.

Prayagraj News: बीएलडब्ल्यू कर्मियों को भी एनसीआर की जीडीसीई भर्ती में मिलेगा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
BLW personnel will also get an opportunity in the NCR's GDCE recruitment.
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) 2026 में बदलाव किया है। अब बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू), वाराणसी के नियमित और सेवारत कर्मचारियों को भी 694 पदों की भर्ती में शामिल होने की अनुमति मिली है। पहले इसमें सिर्फ एनसीआर के कर्मचारी ही पात्र थे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन बीएलडब्ल्यू कर्मियों ने पूर्व में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 694 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें सर्वाधिक 428 पद विद्युत विभाग में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के हैं। तकनीशियन के 89 पद और विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (जेई) के 70 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर-तकनीकी संवर्ग के तहत 104 कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और तीन जूनियर क्लर्क के पद हैं। इस भर्ती के लिए किसी न्यूनतम सेवा अवधि की बाध्यता नहीं रखी गई है।
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 से की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष, ओबीसी के लिए 45 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 47 वर्ष तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed