फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blow the VC's effigy in protest of the student council

छात्र परिषद के विरोध में वीसी का पुतला फूंका

Thu, 27 Jun 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Blow the VC's effigy in protest of the student council
Blow the VC's effigy in protest of the student council - फोटो : CITY DESK
छात्र परिषद के विरोध में वीसी का पुतला फूंका
विज्ञापन

0 छात्रों ने इविवि परिसर में निकाला मार्च, कॉलेजों तक भी पहुंची आंच
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र परिषद लागू करने के प्रयासों के खिलाफ बुधवार को भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। विवि एकेडमिक काउंसिल की ओर से इविवि एवं संघटक कॉलेजों में छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसका विरोध कर रहे छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर पुतला फूंका। इसके बाद परिसर में विरोध मार्च निकाला। छात्रों ने कहा कि वह छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने क्रमिक अनशन की चेतावनी भी दी।

छात्र परिषद के विरोध की आंच इविवि के संघटक कॉलेजों तक भी पहुंच गई है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश एवं उपमंत्री सत्यम सनी ने कहा कि इविवि प्रशासन की ओर से हमारे आंदोलन को तोड़ने की साजिश चल रही है। उन्हें गुंडा और अराजक बताकर कारण बताओ नोटिस भेजने के साथ जिला प्रशासन के पास कार्रवाई के लिए नाम भेजे जा रहे हैं। इसका छात्र विरोध करेंगे। छात्रनेता विवेक तिवारी और दुर्गेश शुक्ल ने सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के छात्रों से आह्वान किया कि सभी छात्र आंदोलनों में आगे आएं और छात्रसंघ की मांग को तेज करें। छात्रनेता शकील शाह और अंकित यादव का कहना है कि अगर इविवि में छात्रसंघ का चुनाव नहीं होता है तो सभी छात्र मिलकर शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ का विवि में चुनाव नहीं होने देंगे। इस दौरान राशिद खान, ऋषभ सिंह यादव, आदर्श मोहन पांडे ने भागीदारी की, सत्यम पांडे, सौरभ सिंह बंटी, अजय सम्राट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed