Prayagraj : बेली गांव में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, दोनों ओर से महिलाएं भी नामजद
कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव में 20 फरवरी की रात दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर ईट पत्थर और लाठी डंडे चले। क्रास एफआईआर दर्ज कराई गई है। बेली गांव में रहने वाली एक महिला के पति की हत्या हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव में 20 फरवरी की रात दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर ईट पत्थर और लाठी डंडे चले। क्रास एफआईआर दर्ज कराई गई है। बेली गांव में रहने वाली एक महिला के पति की हत्या हो गई है। उसने अपने ही ससुराल के कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 20 फरवरी की रात में ससुराल वालों ने घर पर हमला कर दिया। केस वापस लेने को कहा।
महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। लोहे के राड से उसे इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गई। भतीजी को भी पीटकर घायल कर दिया। तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। दूसरी ओर उसके विपक्ष में भी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसके घर में महिला समेत कई लोग घर में घुसे और पटरे से मारकर भतीजे का सिर फोड़ दिया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि क्रास एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
घर में घुसकर महिला को तमंचा सटाया, दुष्कर्म की धमकी दी
कैंट थाना क्षेत्र के म्योर रोड की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पड़ोस गुलशेर 20 फरवरी को घर में घुस गया और तमंचा सटाकर उसके साथ अभद्रता की। चीखने चिल्लाने पर दुष्कर्म की भी धमकी दी।