फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bloody clash between two sides over land dispute, six including women injured

Prayagraj : जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित छह घायल

Sun, 19 Feb 2023 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 01:20 AM IST
सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी क्षेत्र के हथिगनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को जमकर मारपीट हुई। इसमें महिलाओं सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। विवादित जमीन पर निर्माण कराने को लेकर विवाद हुआ है।

विज्ञापन
Bloody clash between two sides over land dispute, six including women injured
Prayagraj News : घूरपुर के कर्मा में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी क्षेत्र के हथिगनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को जमकर मारपीट हुई। इसमें महिलाओं सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। विवादित जमीन पर निर्माण कराने को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस के अनुसार निर्माणाधीन दीवार गिराने के कारण विवाद बढ़ा था। मारपीट में घायल महिला रीता देवी ने बताया कि 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट रोकने के बजाय वीडियो बनाने में जुट गई।

विज्ञापन


मारपीट में घायल अभिमन्यु पटेल का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले शोभालाल पटेल, सुरेश पटेल, राजेश पटेल, राम नरेश पटेल, बंशीलाल पटेल उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसे रोकने पर उक्त सभी लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें उनके घर की चार महिलाओं सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष अन्य का इलाज सीएससी में किया जा रहा है। दूसरे पक्ष से घायल राजेश पटेल का आरोप है कि अभिमन्यु पटेल पक्ष के लोगों ने ही उन पर हमला किया है, जिससे वह घायल हुए हैं। करमा चौकी प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed