फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blood brothers crushed by the truck , lasted seven hours organically

सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, सात घंटे तक चला बवाल

Fri, 05 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के मेजा इलाके में बृहस्पतिवार को अपने भांजे के तिलकोत्सव से घर लौट रहे दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। उन दोनों की मौत से भड़के लोगों ने चक्काजाम कर पथराव किया। ड्यूटी पर जा रहे पीएसी जवानों के ट्रक पर भी हमला किया। बाकी सिपाही तो भाग गए लेकिन ड्राइवर को भीड़ ने पीटकर जख्मी कर दिया। कई थानों की फोर्स के साथ सीओ और एसडीएम ने आकर आक्रोशित लोगों को काफी समझाया बुझाया तब जाकर सात घंटे बाद शाम को चक्काजाम खत्म हुआ। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


 मृतकों में मेजा के  भसुंधर कला गांव निवासी शोभनाथ पटेल (45) और उसका छोटा भाई नंदलाल पटेल (35) शामिल है। तीन भाइयों में शोभनाथ दूसरे और नंदलाल तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई बृजलाल है। उनकी बहन मेजा के बंधवा गांव में ब्याही है। बुधवार को उनके भांजा नीरज पटेल का तिलकोत्सव था। बृहस्पतिवार को बारात जानी थी। तिलक समारोह में शामिल होने के बाद शोभनाथ और नंदलाल सुबह बाइक पर घर के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बहन के घर में कहा था कि वे नए कपड़े लेकर शाम को बारात में शामिल होने आ जाएंगे। वे दोनों दिन में करीब ग्यारह बजे बहन की ससुराल से एक किलोमीटर आगे मेजा-कोहराड़ मार्ग पर पहुंचे तभी भटौती क्रशर प्लांट की ओर जा रहे ट्रक ने उन दोनों को चपेट में ले लिया। नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शोभनाथ ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। ड्राइवर वहां से भागा और कुछ दूर जाकर ट्रक से उतरकर भाग गया।
विज्ञापन

उधर, दो सगे भाइयों की मौत से बंधवा में उनकी बहन के घर में कोहराम मच गया। बहन के परिजनों और गांव वालों ने गांव के बाहर चक्काजाम कर दिया। तभी उधर से एनटीपीसी पावर प्लांट से कनिगरा में फायरिंग की घटना की तरफ जा रहा पीएसी का ट्रक गुजरा तो भीड़ ने उस पर धावा बोल दिया। बाकी सिपाही तो ट्रक से उतरकर इधर-उधर भाग गए लेकिन ड्राइवर सर्वजीत सिंह फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे पीटकर जख्मी कर दिया। ट्रक को भी तोड़ दिया। आगजनी की भी कोशिश की। खबर पाकर मेजा, करछना, कोरांव, मांडा, औद्योगिक क्षेत्र थानों की पुलिस के साथ एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्रा, सीओ राजवीर सिंह और एसडीएम डॉ. विपिन मिश्रा पहुंच गए। गांव वालों ने एसपी और एसडीएम के सामने ट्रक ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी, दोनों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा तथा सुबह छह से शाम सात बजे तक क्रशर प्लांट जाने वाले ट्रकों पर रोक। एसडीएम ने भरोसा दिया कि तीनों मांग पूरी होगी। क्रशर प्लांट समिति से बात कर पीड़ित परिवारों की मदद कराई जाएगी।


मृतकों और शादी वाले घर में मातम
मेजा (ब्यूरो)। ट्रक की चपेट में आने से नंदलाल और शोभनाथ की मौत ने तीन परिवारों को भारी गम में डाल दिया। दोनों भाइयों के परिवार के साथ ही बंधवा में उनकी बहन के शादी वाले घर में भी मातम पसर गया। नंदलाल की पत्नी उर्मिला अपनी तीन बेटियों और दो पुत्रों के साथ रो-कलप रही थी तो शोभनाथ की पत्नी राजकुमारी तीन बेटों और दो बेटियों के साथ रात तक विलाप करती रही। मां गुलाबकली भी रोती-कलपती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed