फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   blockade on the nainee new bridge

नए पुल पर चक्काजाम से हर कोई परेशान

Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
blockade on the nainee new bridge
सोमवार को नये यमुना पुल के सामने सराफा कारोबारियों के चक्काजाम के कारण पुल के आसपास लगा लंबा जाम। इस दौरान राहगीर और यात्री परेशान हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों की ओर से सोमवार को नए यमुना पुल पर किया गया चक्काजाम आम राहगीरों को बेहद भारी पड़ा। चक्काजाम की वजह से पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़कों पर चक्काजाम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद सराफा व्यापारियों ने पुल पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर चक्काजाम खत्म हुआ। अब 29 मार्च को व्यापारी डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों ने चक्काजाम की घोषणा पहले से ही कर दी थी लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। तय कार्यक्रम के तहत प्रयाग सराफा मंडल के तत्वावधान में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी गुणमंडी में एकत्र हुए। यहां से विष्णु अग्रवाल के नेतृत्व में वाहन जुलूस निकाला गया। इसके बाद 11 बजे व्यापारी सीधे नए यमुना पुल पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की घोषणा पहले से होने के बावजूद प्रशासन के गैरजिम्मेदारा रवैये का खामियाजा पुल से गुजरने वालों को भुगतना पड़ा। वाराणसी से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि की ओर से जाने वाले वाहन तथा शहर से नैनी की ओर जाने-आने वाले लोग इस पुल का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

बेहद व्यस्त रहने वाले इस पुल पर चक्काजाम के कारण कुछ देर में ही वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद चक्काजाम होने से जिला एवं पुलिस प्रशासन के अफसर भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। जाम में करीब दो घंटे तक लोग फंसे रहे और सराफा व्यापारी एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, जबकि प्रशासन ने पहले से चेता होता तो चक्काजाम की नौबत ही न आती। करीब एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से 29 मार्च को डीएम को ज्ञापन देने का आश्वासन मिलने के बाद चक्काजाम खत्म हुआ। चक्काजाम में अध्यक्ष कुलदीप सोनी, महामंत्री संजय वर्मा, प्रशांत अग्रवाल, विनय मिश्रा, रवींद्र शर्मा, शिवेंद्र सिंह, मोहम्मद आशिफ, राजू अग्रवाल, राकेश चड्ढा, प्रतीक चड्ढा, राहुल महेंद्रा, राजू सिंह, अनुज चड्ढा, जितेंद्र केसरवानी, हेमंत सोनी, विशाल वर्मा, लाली सरदार, युवराज केसरवानी, श्रीराम अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed