फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blockade in search of shooters, district borders sealed, police apprehensive

Prayagraj : शूटरों की तलाश में नाकेबंदी, जिले की सीमाएं सील, पुलिस को आशंका, भाड़े के शूटरों ने की है वारदात

Sat, 25 Feb 2023 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 01:21 AM IST
सार

उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में शुक्रवार रात नाकेबंदी कर दी गई। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया। प्रत्येक गाड़़ी चेक की जाने लगी। स्टेशनों और बस अड्डों पर भी चेकिंग होती रही।

विज्ञापन
Blockade in search of shooters, district borders sealed, police apprehensive
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में शुक्रवार रात नाकेबंदी कर दी गई। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया। प्रत्येक गाड़़ी चेक की जाने लगी। स्टेशनों और बस अड्डों पर भी चेकिंग होती रही। जिस तरह से खुले चेहरे के साथ शूटरों ने घटना को अंजाम दिया, पुलिस को आशंका है कि बाहर के शूटरों ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में दिखे उनके चेहरों के आधार पर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन





विज्ञापन




धूमनगंज में शुक्रवार की शाम हथियारबंद शूटरों जिस सनसनीखेज और दुस्साहसिक ढंग उमेश पाल की हत्या की, पुलिस महकमा उससे हतप्रभ है। शूटरों ने अपना चेहरा तक नहीं ढंका था। एक ने टोपी पहनी थी। सभी उमेश की क्रेटा कार का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कार रुकी। उमेश बाहर निकले, एक शूटर ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ दूर पैदल भागे फिर बाइक से बैठकर वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चहरे दिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Blockade in search of shooters, district borders sealed, police apprehensive
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

उन्हें पहचानने के लिए शहर में लंबे समय से तैनात पुलिस वालों के अलावा पुराने बदमाशों की मदद ली गई, लेकिन उन्हें पहचाना नहीं जा सका। इसी कारण पुलिस मानकर चल रही है कि बदमाश बाहरी थी। निश्चित रूप से घटना के बाद वे बाहर भागने का प्रयास करेंगे। पुलिस ने इसी कारण जनपद की सारी सीमाओं को सील कर दिया। बाहर जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस की टीमें होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं की भी चेकिंग कर रही हैं। जिले के सभी स्टेशनों और बस अड्डों पर सीसीटीवी फुटेज भेजकर जांच कराई जा रही है।







पूर्वांचल के शूटरों पर शक, एक दर्जन से अधिक जिलों में भेजी गई तस्वीरें
प्रयागराज। पुलिस को शक है कि शूटर पूर्वांचल के हो सकते हैं। इस कारण पूर्वांचल के एक दर्जन से अधिक जिलों में शूटरों की फोटो और सीसीटीवी फुटेज भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed