फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Block Pramukh Muzaffar, accused of cow smuggling seized five crore plots, action taken under Gangster Act

प्रयागराज : गो तस्करी के आरोपी ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर के पांच करोड़ के प्लाट जब्त, गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई

Wed, 13 Apr 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

धूमनगंज में 2018 में 1800 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया। इसी मामले में मुजफ्फर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। बाद में पूरामुफ्ती थाने में गौ तस्करी और पुलिस पार्टी पर हमला के मामले में मुजफ्फर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Block Pramukh Muzaffar, accused of cow smuggling seized five crore plots, action taken under Gangster Act
Prayagraj News : गोतस्करी के आरोपी मुजफ्फर की संपत्ति कुर्की के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जिले के कुख्यात गो तस्कर मो. मुजफ्फर  के बम्हरौली इलाके में स्थित पांच करोड़ की कीमत के पांच प्लाट को बुधवार को कुर्क कर लिया गया। जेल में बंद मुजफ्फर और उसकी पत्नी के नाम से पांचों प्लाट पर कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। पुलिस उसकी और भी संपत्तियों की खोज कर रही है। जल्द ही अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन



धूमनगंज में 2018 में 1800 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया। इसी मामले में मुजफ्फर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। बाद में पूरामुफ्ती थाने में गौ तस्करी और पुलिस पार्टी पर हमला के मामले में मुजफ्फर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। जेल में बंद रहते ही मुजफ्फर ने कौड़िहार ब्लाक प्रमुख का चुनाव जेल में रहते हुए लड़ा और जीता था, लेकिन वह शपथ ग्रहण नहीं कर पाया था।
विज्ञापन



गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने उसकी संपत्तियों की खोजबीन शुरू की तो करोड़ों की जमीन के बारे में जानकारी हुई। विवेचक इंस्पेक्टर धूमनगंज अनूप सिंह की रिपोर्ट पर डीएम ने अपराध से कमाई गई संपत्तियों को जब्त करने की इजाजत दे दी। एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक बुधवार को बम्हरौली उपरहार में पांच करोड़ की पांच प्लाट को कुर्क कर दिया गया। प्लाट मुजफ्फर और उसकी पत्नी शाहिबा बेगम के नाम थे। इस दौरान एसडीएम सदर, सीओ सिविल लाइंस समेत कई थानों की फोर्स मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे, दोनों भाई भी हिस्ट्रीशीटर 
नवाबगंज के चफरी गांव के रहने वाले मुजफ्फर ने प्रतिबंधित मांस की तस्करी से अकूत संपत्ति कमाई। उसके खिलाफ न सिर्फ प्रयागराज बल्कि कौशांबी, कानपुर, फतेहपुर, भदोही और वाराणसी जनपदों में विभिन्न धाराओं में 30 मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मुकदमे प्रतिबंधित मांस की तस्करी के हैं। मुजफ्फर ही नहीं उसके दो भाई मो. अशरफ और मो. असलम भी हिस्ट्रीशीटर हैं। परिवार के सभी लोगों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई।


कुर्क की गई संपत्ति 
1-आराजी संख्या 1013-79.33 वर्गमीटर
2-आराजी संख्या 1068-185.90 वर्गमीटर 
3-आराजी संख्या 1072-148.70 वर्गमीटर 
4-आराजी संख्या 1073-0.4971 हेक्टेयर
5-आराजी संख्या 1013-140.52 वर्गमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed