फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blessed are we, O Master, bow down to you, Shish

धन्य हुए हम हे गुरु तुझे झुका कर शीश

Mon, 10 Jul 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Jul 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Blessed are we, O Master, bow down to you, Shish
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गुरु के प्रति श्रद्धा के पर्व गुरुपूर्णिमा पर रविवार को विभिन्न मठों, आश्रमों में गुरुपूजन के लिए शिष्यों का जमावड़ा हुआ। दूर-दूर से आए शिष्यों, साधकों ने गुरु का दर्शन करने और उन्हें शीश झुकाने के बाद उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु के दर्शन, पूजन, आशीष, अभिषेक, चरण पादुका पूजन के लिए शिष्यों में होड़ लगी। यज्ञ, पूजन, प्रवचन के अतिरिक्त बड़ी संख्या में दीक्षा के कार्यक्रम भी हुए। सामूहिक मंत्रजप, प्रवचन के बाद भंडारा में भी बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु के दर्शन, आशीष से शिष्य धन्य हुए तो शिष्यों की उपस्थिति से गुरु निहाल।
विज्ञापन


मठ बाघंबरी सहित शहर के अनेक आश्रमों के अतिरिक्त झूंसी और अरैल के मठों, आश्रमों में भी गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया। जोशीमठ में चातुर्मास कर रहे स्वामी वासुदेवानंद की अनुपस्थिति में भी उनके अलोपीबाग आश्रम में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया। स्वामी मुकुंदानंद विनोदानंद, ब्रह्मचारी आत्मानंद, शिवार्चन उपाध्याय, आचार्य छोटेलाल मिश्र, ओंकारनाथ त्रिपाठी, एमपी से आए कनकने, त्रिलोकी, जयपुर से आए सीताराम आदि ने पीठ पादुकाओं और गुरुओं का पूजन किया। बाद में भंडारा भी हुआ। रंगरामानुजाचार्य श्रीधराचार्य जी के अलोपीबाग स्थित बैकुंठधाम में दूर-दूर से आए शिष्यों ने दर्शन, पूजन के बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


अतरसुइया स्थित शनिधाम में पहले पीठाधीश्वर पराग जी ने तिलक, माल्यार्पण कर अपने गुरु जूना अखाड़े के संत दशरथ गिरि और फिर उनके शिष्यों ने उनका पूजन किया। आरती के बाद शनिकथा का पाठ भी हुआ। रामकृष्ण मठ में सचिव ने गुरु महिमा का बखान किया। कहा, गुरु पूर्णिमा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का महान उत्सव है। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से श्रीश्री ज्ञान मंदिर में गुरुपूजा के बाद महायोग साधना की गई। नारायण आश्रम में अखंड कीर्तन, गुरुगीता का पाठ, ध्यान, नारायण चालीसा के सामूहिक पाठ के बाद पीठाधीश्वर पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान योग जन जागृति सेवा संस्थान साधक परिवार और ह्यूमन वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से निखिल गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत स्वामी कमलेश्वरानंद ने कहा, गुरु शिव है, शक्ति है। कार्यक्रम में महापौर अभिलाषा गुप्ता, लल्लन राय, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.बीबी अग्रवाल, डॉ.भूपेश, अरुण अग्रवाल, लालू मित्तल आदि मौजूद थे। श्री देवरहा बाबा सर्वेश्वर कल्याण महामंडल की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में डॉ.स्वामी प्रपन्नाचार्य शास्त्री ने गुरु की महिमा बखानी। त्रिवेणी बांध स्थित देवरहा बाबा सेवाश्रम में हुए गुरुपूजन के बाद भंडारा हुआ।


मीरापुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रामआसरे यादव की देखरेख में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के बाद नामकरण, यज्ञोपवीत, विद्यारंभ, गुरुदीक्षा संस्कार नि:शुल्क  कराए गए। करेली सी-633 में भी सामूहिक गायत्री मंत्रजप, संगीत, दीपयज्ञ हुए। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से संस्थापक महंत योगी आदित्यनाथ के छायाचित्र का पूजन किया गया। जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, महामंत्री मोनू गुप्ता आदि ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसी क्रम में कबीर नगर स्थित कबीर आश्रम,प्रज्ञानम ध्यान केंद्र, थार्नहिल रोड स्थित साईधाम, सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक के पीछे सद्गुरु ध्यानकेंद, सिविल लाइंस में तुलसीगिरि फलहारी बाबा आश्रम, दिव्यज्योति जागृति संस्थान, ओशो संगम ध्यान केंद्र, मौजगिरि बाबा मंदिर, ज्ञानवृक्ष ब्रह्मविद्या मंदिर में सामूहिक गुरुपूजन, रुद्राभिषेक, हवन, एवं प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed