{"_id":"5e628da78ebc3ef40d4ec9a0","slug":"blackmailed-the-girl-by-taking-a-pornographic-picture-allahabad-news-ald2704094150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील तस्वीर खींचकर छात्रा को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील तस्वीर खींचकर छात्रा को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
अश्लील तस्वीर बकर्नलगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली 23 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल किया गया। यही नहीं राह चलते छेड़खानी की गई और बात नहीं मानने पर धमकाया भी गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गैरजनपद की रहने वाली छात्रा कर्नलगंज में रहकर पिछले पांच सालों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। उसका आरोप है कि महाराजगंज का अजीत विश्वकर्मा, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है, जबरन उसके पीछे पड़ा हुआ है। आरोप है कि बात करने से मना करने पर वह फेसबुक आईडी से निकाली गई फोटो में छेड़छाड़ कर उसकी अश्लील तस्वीर बनाकर उसे ब्लैकमेल करता है। यही नहीं कोचिंग आते-जाते वक्त छेड़छाड़ करता है। यही नहीं अलग-अलग नंबरों से फोन कर गंदी बातें व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।
आरोप: तहरीर से एक आरोपी का नाम निकाला
उधर भुक्तभोगी छात्रा ने कर्नलगंज पुलिस पर तहरीर से एक आरोपी का नाम निकालने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एक मार्च को उसने मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में की। जिसके बाद जांच के लिए अगले दिन दोपहर में आरोपी को एनी बेसेंट चौकी में जांच के लिए बुलाया गया। छात्रा का कहना है कि शाम 7.30 बजे के करीब आरोपी के एक करीबी युवक ने एलनगंज चौराहे पर उसे रोककर शिकायत न करने को कहा। साथ ही बात न मानने पर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर में उसका नाम नहीं डाला।