फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blackmailed businessman through obscene video call

कारोबारी को अश्लील वीडियो कॉल के जरिए किया ब्लैकमेल

Mon, 02 Aug 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 08:42 PM IST
सार

  • 35 हजार रुपये भी ऐंठ लिए, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Blackmailed businessman through obscene video call
demo pic

विस्तार

अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आए तो जरा अलर्ट रहिए। ऐसा नहीं करने पर आप ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं। खुल्दाबाद के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी को एक ऐसी ही वीडियो कॉल उठाना महंगा पड़ गया। अश्लील वीडियो कॉल के जरिए फंसाने वालों ने ब्लैकमेल कर उनसे 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 15 जून को उसकेपास फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक मैसेज आया। मैसेज एक युवती की प्रोफाइल पिक्चर वाली आईडी से आया था जिसमें उसने बात करने की बात लिखी थी। कुछ देर बाद उनकेव्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही एक युवती नग्न हालत में दिखी, इसकेबाद फोन कट गया। कुछ देर बाद वह बाथरूम में था तभी दोबारा वीडियो कॉल आई और फिर कुछ देर बाद फोन कट गया। अगले दिन एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली साइबर सेल का अफसर बताते हुए कहा कि आपका न्यूड वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


उसे डिलीट कराइए वरना आप पर कार्रवाई होगी। खुद को अफसर बताने वाले कॉलर ने वीडियो अपलोड करने वाले का नाम मनोज डे बताते हुए उसका मोबाइल नंबर भी दिया। मनोज से बात करने पर उसने अकाउंट नंबर देते हुए एक लाख रुपयों की मांग की। साथ ही  रुपये न देने पर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वीडियो डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर कारोबार ने उसे 35 हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। रुपये देने के बाद भी ब्लैकमेलिंग जारी है और लगातार धमकी दी जाती रही। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात महिला व मनोज डे पर धमकाने व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।


वकील व भाजपा नेता भी बन चुके हैं शिकार
अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग का यह जिले में पहला मामला नहीं है। इससे पहले राजापुर में रहने वाले वकील व शंकरगढ़ के एक भाजपा नेता भी इस गिरोह का शिकार बन चुके हैं। कई अन्य मामलों की शिकायत भी साइबर सेल व साइबर थाने में पहुंची लेकिन बदनामी के डर से पीड़ित एफआईआर दर्ज कराने को तैयार नहीं हुए। उधर राजापुर व शंकरगढ़ के मामलों में पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed