फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   black spot disappeared from surgery, successful operation of congenital nevus in SRN in six hours

बच्ची की दुनिया बदली : सर्जरी से गायब हुआ काला दाग, एसआरएन में कंजनाइटल नीवस का छह घंटे में सफल ऑपरेशन

Sun, 09 Jul 2023 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
black spot disappeared from surgery, successful operation of congenital nevus in SRN in six hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पांच साल की ऐसी बच्ची, जिसके चेहरे का करीब आधा भाग काला था। वह हीन भावना की शिकार थी। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के प्लास्टिक सर्जरी के विभाग के चिकित्सकों ने उसका दाग दूर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार यह प्रयागराज में पहली ऐसी सर्जरी है, जिसमें चेहरे को खराब करने वाले बड़े दाग (कंजनाइटल नीवस) को हटाया गया।

विज्ञापन

छह महीना पहले एसआरएन अस्पताल में जौनपुर की रहने वाली बच्ची को लाया गया था। आधार चेहरा काला होेने के कारण किसी विद्यालय में उसका दाखिला नहीं हो रहा था।कोई बच्चा उसके साथ खेलता नहीं था।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जब बच्ची के चेहरे पर लक्षण को देखा, तो उसे भर्ती कर लिया। कई प्रकार की जांच के बाद बच्ची की सर्जरी की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्ची के पीठ का मांस निकाल कर उसके चेहरे व गले पर लगाया। सर्जरी करने में चिकित्सकों को छह घंटे से अधिक का समय लगा। कुछ दिन बाद ही बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब हर महीने उसकी काउंसलिंग होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महज 12 हजार में हुई लाखों की सर्जरी

वहीं बच्ची के परिजन काफी गरीब हैं। जिसे देखते हुए कम से कम खर्च में सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। इसी सर्जरी का प्राइवेट अस्पताल में लाखों का खर्च है, जो एसआरएन में मात्र 12 हजार में हो गई।

एसआरएन अस्पताल में कई ऐसे ऑपरेशन हुए हैं, जिनके लिए बाहर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं, यहां तक कि इस प्रकार की सर्जरी के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता है। मैं इसके लिए चिकित्सकों और उनकी टीम को बधाई देता हूं। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।

यह बहुत ही दुर्लभ ऑपरेशन था, मगर बच्ची के भविष्य को देखते हुए सर्जरी किया जाना जरूरी था। इसके लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम करना पड़ा। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग चल रही है। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। - डॉ. मोहित जैन, विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed