{"_id":"6363c4a3f99e1f24ed0b7e60","slug":"black-buck-found-in-unconscious-condition-in-chand-khamaria-dies-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : चांद खमरिया में बेसुध हालात में मिले काले हिरन की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : चांद खमरिया में बेसुध हालात में मिले काले हिरन की इलाज के दौरान मौत
Thu, 03 Nov 2022 07:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Nov 2022 07:09 PM IST
सार
चांद खमरिया संरक्षण पार्क में बुधवार शाम एक काला हिरन बेसुध पड़ा मिला। वन कर्मियों ने उसे वन रेंज कार्यालय ले आकर इलाज कराना शुरू किया, लेकिन बुधवार रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
काला हिरण। डेमो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेसुध हालात में मिले काले हिरन की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई । मौत की वजह पता लगाने के लिए पशु चिकित्सकों ने काले हिरन के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
चांद खमरिया संरक्षण पार्क में बुधवार शाम एक काला हिरन बेसुध पड़ा मिला। वन कर्मियों ने उसे वन रेंज कार्यालय ले आकर इलाज कराना शुरू किया, लेकिन बुधवार रात में उसकी मौत हो गई। मेजा के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि काले हिरन के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। वन रेंज क्षेत्र में मृत काले हिरन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी मेजा अजय सिंह ने बताया कि जिस काले हिरन की मौत हुई है, उसकी उम्र करीब दस वर्ष थी। वह काफी अस्वस्थ था। उसका इलाज कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन