फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BKU Tikait group takes out tractor rally, accuses central and state government of cheating farmers

Prayagraj : भाकियू टिकैत गुट ने निकाली ट्रैक्टर रैली, केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों से छल का आरोप

Sat, 27 Jan 2024 06:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 06:23 PM IST
सार

किसान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों से छल करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार नए-नए कानून बनाकर किसानों को छलने का काम कर रही रही है। इसे कतई नहीं चलने दिया जाएगा। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि 16 फरवरी को किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में भारत बंद का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
BKU Tikait group takes out tractor rally, accuses central and state government of cheating farmers
यही नहीं सरकार नए-नए कानून बनाकर किसानों को छलने का काम कर रही रही है। इसे कतई नहीं चलने दिया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष रमीज नकवी के नेतृत्व में शुक्रवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमीम नकवी ने कहा कि भाजपा की मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्रय केन्द्र तो सिर्फ नाम के खोल दिए जाते हैं, जहां पर किसानों का नहीं बल्कि व्यापारियों से धान व गेहूं खरीदा जाता है।

विज्ञापन


यही नहीं सरकार नए-नए कानून बनाकर किसानों को छलने का काम कर रही रही है। इसे कतई नहीं चलने दिया जाएगा। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि 16 फरवरी को किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में भारत बंद का ऐलान किया गया है। शुक्रवार को ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ भाकियू कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद हुआ।
विज्ञापन


यह रैली मियांकापूरा से निकलकर प्रतापपुर ब्लॉक मुख्यालय, वारी, धनूपुर ब्लॉक आदि ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए 45 टैक्टरों पर सवार सैकड़ों की संख्या में किसान तकरीबन 30 किमी की यात्रा तय कर तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम से वार्ता कर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष लालचंद्र यादव, फूलचंद्र उपाध्याय, कमलेश यादव, सूबेदार, नूरहसन, तौफीक, शहज़ादे, गुड्डू, शब्बीर, मौजीलाल भारतीया, राकेश मौर्य, राजू, दानिश नकवी, मेहंदी नकवी, अनवर, देवनाथ,शकुंतला भारतीया, सरिता भारतीया शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed