फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BKU submitted a memorandum to the SDM

Prayagraj News: भाकियू ने एसडीएम काे साैंपा ज्ञापन

Tue, 14 Jul 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
BKU submitted a memorandum to the SDM
कई समस्याओं को लेकर मेजा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम मेजा को ज्ञापन सौंपते मांडा क - फोटो : Archive
भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को उपजिलाधिकारी बारा को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने लिफ्ट सिंचाई परियोजना को पूरी क्षमता से संचालित करने की मांग की। उन्होंने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि शंकरगढ़ और जसरा क्षेत्र के करीब 16 हजार किसानों की 14,500 हेक्टेयर कृषि भूमि लिफ्ट परियोजना पर निर्भर है। यमुना में पर्याप्त जल होने के बावजूद सभी पंप नहीं चल रहे हैं। इससे धान की रोपाई में देरी हो रही है। भाकियू ने चेतावनी दी कि पानी न मिलने पर किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। संगठन ने यमुना में बालू खनन से जलस्तर प्रभावित होने की शिकायत करते हुए सिंचाई विभाग के कार्यों और सहायक अभियंता की भूमिका की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। पांडुआ और भोड़ी पंप से जुड़े मामलों की भी जांच करने, सभी पंप तत्काल चालू करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ऋषि पांडेय, बबलू मिश्रा, प्रदीप दुबे और अन्य किसान शामिल थे।

कई समस्याओं को लेकर मेजा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम मेजा को ज्ञापन सौंपते मांडा क

कई समस्याओं को लेकर मेजा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम मेजा को ज्ञापन सौंपते मांडा क- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed