फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP workers told Rahul Gandhi a lie machine

भाजपाइयों ने राहुल गांधी को कहा झूठ बोलने की मशीन

Sun, 17 Nov 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP workers told Rahul Gandhi a lie machine
BJP workers told Rahul Gandhi a lie machine - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। राफेल मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद भाजपाइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में कांग्रेस पार्टी और उसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने को कहा। इस दौरान कांग्रेस विरोधी नारे लगाने के साथ ही भाजपाइयों ने राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन भी कहा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राफेल मामले में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन था। इसी क्रम में प्रयागराज में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने कहा कि देश की रक्षा से जुड़े अहम मसले राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में जमकर दुष्प्रचार किया। इसके लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया। कार्यक्रम में सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल ने कहा कि कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, मनोज मिश्र, रणजीत सिंह, कमलेश कुमार, मृत्युंजय तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, संजय गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed