{"_id":"5e18d2468ebc3e87943c22bb","slug":"bjp-will-show-strength-today-in-support-of-caa-allahabad-news-ald2653779153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में भाजपा आज दिखाएगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में भाजपा आज दिखाएगी ताकत
विज्ञापन
BJP will show strength today in support of CAA
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विपक्षी पार्टियों द्वारा हल्ला मचाने के बाद अब भाजपा इसके समर्थन में अपनी ताकत दिखाएगी। इसके लिए भाजपा की ओर से शनिवार को केपी कालेज ग्राउंड से तिरंगा शांति मार्च निकाला जाएगा। इस आयोजन में दोनों स्थानीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता तो शामिल होंगी ही साथ ही जिले के सभी भाजपा विधायक और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। भाजपा का दावा है कि शहर में निकलने वाले इस शांति मार्च में अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, समाज सेवी, प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े ढेरों लोगों शामिल होंगे।
शांति मार्च की तैयारियों को लेकर भाजपा की ओर से शुक्रवार को भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद रीता के आवास पर हुई बैठक में केपी कालेज ग्रांउड से निकलने वाले शांति मार्च की सफलता की रणनीति बनी। बैठक में अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडेय, मनु कक्कड़, हरीश त्रिपाठी, बाबा तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को तमाम स्थानों पर जनसंपर्क किया। वह उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से भी मिले। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता राकेश पांडेय बबुआ ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह शनिवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ शांति मार्च में शामिल होंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शांति मार्च का नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण आचार्य करेंगे। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिदूं युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच एवं तमाम धार्मिक एवं शैक्षिक संगठन से जुड़े सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
केपी कालेज से ही आगाज और वहीं होगा समापन
तिरंगा शांति मार्च केपी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होगी जो तुलसी चौराहा, सुभाष चौराहा, विवेकानंद मूर्ति चौराहा से मुड़कर उसी मार्ग से वापस एमजी मार्ग होते हुए केपी कालेज ग्राउंड पहुंचेंगी। कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा तथा मैं सीए का समर्थन करता हूं, मैं भारतीय हूं की तख्तियां लिए हुए चलेंगे। इस दौरान सीएए की संपूर्ण जानकारी का पत्रक वितरित किया जाएगा। भारत माता की जय, वंदे मातरम उदघोष के साथ सजे हुए रथ में भारत माता का चित्र भी रहेगा।