फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will form government again in Uttar Pradesh in 2022- Dr. Mahendra Nath Pandey

2022 में उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा बनाएगी सरकार- डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Sun, 22 Aug 2021 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 06:22 PM IST
सार

  • बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति किया सतर्क, कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं
  • बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों को अभी से जुट जाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने भरी हवा

विज्ञापन
BJP will form government again in Uttar Pradesh in 2022- Dr. Mahendra Nath Pandey
prayagraj news : महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री - फोटो : prayagraj

विस्तार

भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी विधानसभा स्तर पर शुरू कर दी है। इसी के तहत विसहिजन के वृंदावन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क एवं गंभीर किया। कहा कि गांव-गांव नहीं बल्कि घर-घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाएं।
विज्ञापन


यह भी उन्होंने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाएगी। विपक्षी मुंह देखते रह जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही संगठन मजबूत होता है, अगर, कार्यकर्ता कमजोर हैं तो संगठन किसी भी कीमत पर मजबूत नहीं हो सकता। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।
विज्ञापन


केंद्र की कई योजनाओं को उन्होंने जनकल्याणकारी बताया। मेजा विधायक नीलम करवरिया ने केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। व्यापार मंडल मेजारोड के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और महामंत्री ओपी पाण्डेय ने बंद पड़ी कताई मिल को चालू कराने को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। हालाकि मंत्री ने कहा कि हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य ने और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने किया। कार्यक्रम में जयशंकर पांडेय, बीना मिश्रा, सुशील मिश्रा, इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया, जय सिंह पटेल, नाथू गुप्ता, डॉ. अमरेश चंद्र तिवारी, सिरसा के सभासद प्रतिनिधि कल्लू केशरी, इंजीनियर जगदीश सिंह यादव, जेरा के प्रधान पप्पू दूबे, टुनटुन तिवारी, विनय शुक्ला, शरण द्विवेदी, रमाशंकर निषाद, आनंद चौबे, ओपी मिश्र, शिवम दूबे, पीसी पटेल, कामेश्वर पटेल, राजन मिश्रा, आर्यन शुक्ला और आशुतोष शुक्ला  आदि मौजूद रहे।


टिकट की दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों को मंच पर नहीं मिला स्थान, हुए मायूस
मेजा विधानसभा में भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे कई उम्मीदवारों को तब मायूस होना पड़ा जब केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के बगल मंच पर बैठने के लिए कुर्सी ही नसीब नहीं हुई। काफी देर तक मंच के पीछे खड़े रहे जब कुर्सी का आसरा पूरी तरह से हट गया तब वे जाकर पीछे कार्यकर्ताओं के बीच में बैठ गए। जो चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed