फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP sticker sari sharing Case kaushambi District Magistrate report sent to Election Commission

‘बीजेपी’ स्टीकर लगी साड़ी बांटने के मामले में जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट

Wed, 10 Apr 2019 11:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
BJP sticker sari sharing Case kaushambi District Magistrate report sent to Election Commission
मोरारी बापू पर ‘भाजपा’ का स्टीकर लगी साड़ी बांटने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
कौशाम्बी के रत्नावली में संत मोरारी बापू की रामकथा के दौरान ‘बीजेपी’ का स्टीकर लगी साड़ियां बांटने के मामले में सियासत गरम हो गई है। सपा नेताओं ने इसे चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला बता शिकायत की। 
विज्ञापन


वहीं आयोजकों ने इस मामले में अपनी सफाई में जिला प्रशासन को दी है। पत्र में लिखा गया कि ‘बीजेपी’ मतलब भाजपा नहीं, बंपर जॉर्जट प्रिंट है। साड़ियों पर किसी पार्टी का प्रचार नहीं बल्कि, कंपनी का नाम दर्ज है। 
विज्ञापन


संत मोरारी बापू की रामकथा के दूसरे दिन रविवार को सदर तहसील के ढेरहा गांव में गरीबों को साड़ियां और पैंट-शर्ट के कपड़े बांटे गए थे। वितरित की गई साड़ियों के ऊपर ‘बीजेपी’ लिखा स्टीकर लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद सियासी बवंडर मच गया। सपा के इंद्रजीत सरोज ने कथावाचक मोरारी बापू पर पार्टी विशेष के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया था। 

सपा जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल ने इस मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर आयोजन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने की मांग की थी। 

मामले ने तूल पकड़ा तो निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने कार्यक्रम के आयोजक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया। साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। 

सोमवार को टीम ने साड़ियों की जांच कर रिपोर्ट सौंपी। मंगलवार को आयोजकों की तरफ से नोटिस का जवाब दिया गया। एसडीएम ने बताया कि आयोजकों ने लिखित जवाब के साथ साड़ी खरीद की रसीद भी सौंपी है। 

इसके मुताबिक साड़ियों पर लगे स्टीकर में लिखा ‘बीजेपी’ किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि, बंपर जार्जट प्रिंट कंपनी मथुरा का शार्ट नाम है।

शिकायत मिलने के बाद साड़ी वितरण मामले की जांच रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed