फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP sitting on dharna demanding cancellation of election result of Jasra block

जसरा ब्लॉक का चुनाव परिणाम निरस्त कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपाई

Sun, 11 Jul 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 12:59 AM IST
सार

  • भाजपा प्रत्याशी का आरोप, कहा कि सपा प्रत्याशी के नौ मतपत्र में लगे हुए थे दस रुपये के नोट
  • सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया, पार्टी नेताओं का दावा फुटेज में भी दिखे मतपत्र में लगे नोट

विज्ञापन
BJP sitting on dharna demanding cancellation of election result of Jasra block
prayagraj news : जसरा में चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जसरा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निरस्त करवाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। पार्टी नेताओं का आरोप था कि सपा प्रत्याशी अजीत सिंह के कई मतपत्रों में अलग-अलग नोट निकले। एक मत पत्र में एक पर्ची भी लगी मिली। भाजपाई इस तरह के नौ वोट को निरस्त करने की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक अजय भारती, दीपक पटेल, विभव नाथ भारती ने डीएम से मुलाकात भी की।
विज्ञापन


जसरा ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान नौ ऐसे मतपत्र मिले जिसमें दस रुपये के साथ अन्य नोट लगे हुए थे। उन्होंने ऐसे मतपत्रों को निरस्त करने की मांग संबंधित एआरओ मनोज राव से की। लेकिन उनकी मांग अनसुनी कर दी गई। विधायक बारा को जब यह जानकारी मिली तो वह सांसद रीता बहुगुणा जोशी के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज मंगवाईं गई। यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से छह-सात मतपत्रों में नोट लगी देखी गई।
विज्ञापन


इस बारे में डीएम से बातचीत ही चल रही थी कि एआरओ ने रिजल्ट घोषित कर प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे दिया। विभव नाथ भारती ने बताया कि एआरओ द्वारा रिजल्ट जारी करने में क्यों जल्दबाजी की गई। कहा कि चुनाव परिणाम निरस्त करने की मांग का जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया। मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि अगर वह नौ वोट निरस्त होते हैं तो भाजपा प्रत्याशी कुल मिले मत के आधार पर चुनाव जीत जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed