फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP President JP Nadda reaches Prayagraj, leaves for Madhya Pradesh after meeting leaders

यूपी : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे प्रयागराज, नेताओं से मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश रवाना

Fri, 03 Nov 2023 01:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 01:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित अपनी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जाते समय जेपी नड्डा शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। वह यहां पर दिल्ली से आए थे। यहां से वह रीवा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda reaches Prayagraj, leaves for Madhya Pradesh after meeting leaders
प्रयागराज एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपाइयों ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। नड्डा ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा से पार्टी के कार्यों की जानकारी ली। उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव भाजपा और कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती पूर्ण है। देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव को लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं और और पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे वोटर महा चेतना अभियान के द्वारा ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता बनाएं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने महापौर गणेश केसरवानी से नगर निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। स्वागत करने वालों में सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक पीयूष रंजन निषाद, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, नवीन शुक्ला, संजय गुप्ता, अंशुल सिंह परिहार, राम जी शुक्ला, अमित गुप्ता ,विवेक जायसवाल आदि रहे
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित अपनी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जाते समय जेपी नड्डा शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। वह यहां पर दिल्ली से आए थे। यहां से वह रीवा के लिए रवाना हुए। रीवा में आज नड्डा की कई जनसभा हैं। साथ ही वह आधा दर्जन स्थानों पर रोड शो भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सांसद केशरी देवी, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने भाजपा नेताओं से कहा कि अब समय काफी कम बचा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए जनता ने पूरा मन बना लिया है। जेपी नड्डा ने गणेश केसरवानी को मेयर बनने पर बधाई दी। गणेश के मेयर बनने के बाद वह नड्डा पहली बार प्रयागराज आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed