फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP News: Race for Metropolitan President begins, many strongmen also in line, most contenders in the city

BJP News : महानगर अध्यक्ष की रेस शुरू, कई धुरंधर भी लाइन में, सबसे ज्यादा दावेदार शहर में

Fri, 27 Dec 2024 05:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 05:42 AM IST
सार

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। प्रयागराज जिले में महानगर अध्यक्ष के साथ ही गंगापार और यमुनापार अध्यक्ष चुना जाएगा। सबसे ज्यादा दावेदार महानगर अध्यक्ष पद के लिए है। 

विज्ञापन
BJP News: Race for Metropolitan President begins, many strongmen also in line, most contenders in the city
भाजपा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाकुंभ के पहले भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर, यमुनापार एवं गंगापार को नया अध्यक्ष मिलना तय है। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद तमाम नेता अध्यक्ष पद की रेस में आ गए हैं। जातिगत समीकरण को देखते हुए भाजपा महानगर में सर्वण, गंगापार और यमुनापार में पिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जाति के नेता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है। चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी वर्तमान अध्यक्षों को अब शायद ही दोबारा मौका दे।

विज्ञापन


पिछले दिनों ही भाजपा महानगर, गंगापार और यमुनापार के मंडल अध्यक्षों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। बताया जा रहा है कि 30 या 31 दिसंबर तक संगठन की दृष्टि से तीनों जिलों के पदाधिकारियों के नाम का एलान प्रदेश कार्यालय द्वारा किया जा सकता है। इसके बाद महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी। प्रयागराज महानगर की बात करें तो पिछली कुछ बार से यहां वैश्य एवं ब्राह्मण बिरादरी के नेताओं को ही अध्यक्ष बनने का मौका मिला।
विज्ञापन


2014 में यहां महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय बनीं, उसके बाद अवधेश चंद्र गुप्ता, फिर गणेश केसरवानी और वर्तमान में राजेंद्र मिश्रा के पास यह दायित्व है। राजेंद्र 2010 के पूर्व भी महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल इस बार मिशन 2027 को देखते हुए ही पार्टी जिलाध्यक्षों का चयन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुने जाएंगे पदाधिकारी

वर्तमान समय में गंगापार, यमुनापार के मुकाबले महानगर में अध्यक्ष पद के लिए ही सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। जो नाम चर्चा में है उसमें पवन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, अवधेश चंद्र गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, राजू पाठक, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, श्याम चंद्र हेला, संजय गुप्ता, किरन जायसवाल, रविंद्र त्रिपाठी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, प्रमोद मोदी, प्रेम नारायण केसरवानी, मनोज कुमार कुशवाहा, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, विनय मिश्रा, राजू शुक्ला, देवेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश सिंह पटेल शामिल है।

इसी तरह यमुनापार में भी पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, विभव नाथ भारती, शिवदत्त पटेल, सुधाकर पांडेय, अरुण सिंह, सुभाष सिंह पटेल, अश्विनी सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अशोक पांडेय, राजमणि पासवान आदि के नाम चर्चा में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी का कहना है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयारी में जुटी हुई है। इसलिए महानगर, गंगापार और यमुनापार में जनाधार वाला और समर्पित कार्यकर्ता ही अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed