{"_id":"587bd9554f1c1b3703efe8bd","slug":"bjp-mp-udit-raaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता की भूखी हैं मायावती : उदितराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता की भूखी हैं मायावती : उदितराज
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी से दिल्ली उत्तर-पश्चिम के सांसद उदित राज ने रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। कहा कि ‘बहन जी ’ सिर्फ सत्ता की भूखी हैं। सत्ता के लिए वे कुछ भी कर सकती हैं। बसपा आज डा. भीमराव अंबेडकर जी को भूलकर सिर्फ दौलत का दोहन करने वाली पार्टी बनकर रह गई है। सांसद उदित राज ने यह बातें केपी कम्यूनिटी सेंटर में पार्टी की ओर से आयोजित ‘स्वाभिमान सम्मेलन’ में कहीं।
सम्मेलन के माध्यम से सांसद उदित राज ने दलित वोटरों को ही साधने की कोशिश की। कहा, दलित समाज का भला सिर्फ भाजपा ही चाहती है। राष्ट्र के लिए जो पार्टी समर्पित है, वह सिर्फ भाजपा ही है। चुनाव के इस मौसम में बहुत से बहुरूपिये आएंगे, इसलिए मतदाता खुली आंखों से निर्णय करें। सम्मेलन में यूपी के मिश्रिख की सांसद अंजूबाला ने वहां मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि ‘तख्त बदल दो, ताज बदल दो, यूपी में गुंडा राज बदल दो’। सपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में ऐसी पार्टियों को सत्ता की चाभी न दी जाए जो अपने व्यक्तिगत हितों को साधने के चक्कर में पारिवारिक लड़ाई लड़ने में ही समय व्यतीत कर रही हैं। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। कहा कि वे एहसानों को भूलने वालीं महिला हैं।
इस दौरान पूर्व मंत्री डा. दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि नोटबंदी से नोटों की माला पहनने वालों की नींद उड़ी हुई है। कार्यक्रम में विधायक डा. अजय भारती, अखिलेश सिंह, संजय गुप्ता, रतन दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, श्यामचंद्र हेला, रवि केसरवानी, अमर वैश्य मुन्ना भइया, पवन श्रीवास्तव, डा. केपी श्रीवास्तव, शैलतनया श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।