फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP MP Manoj Tiwari's said on Swami Prasad Maurya statement

UP: स्वामी प्रसाद के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का पलटवार, बोले- हर युग में राक्षस होते हैं

Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
सार

मेजा के कुंवरपट्टी में आयोजित शीतला कृपा महोत्सव में पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि हर युग में राक्षस पैदा हुए हैं। कभी रावण तो कभी कंस और कभी खर दूषण और कभी मेघनाद।

विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari's said on Swami Prasad Maurya statement
प्रयागराज : शीतला मां के दर्शन करते सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा के कुंवरपट्टी में आयोजित शीतला कृपा महोत्सव में पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि हर युग में राक्षस पैदा हुए हैं। कभी रावण तो कभी कंस और कभी खर दूषण और कभी मेघनाद और कुंभकरण। इस युग में भी कई राक्षस लोगों को दिखाई दे रहे हैं, जो साधु-संतों और धर्मग्रंथों को टारगेट कर रहे हैं। कहा कि देश पर राम की कृपा है और देश तेजी से विकास कर रहा है। 

विज्ञापन


कुंवरपट्टी में चल रहे मां शीतला कृपा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार रात में भोजपुरी कलाकारों ने गीतों के माध्यम से रात भर श्रोताओं को बांधे रखा। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, आजमगढ़ के सांसद दिनेश यादव निरहुआ और कल्पना पटवारी ने कई गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। पहले भोजपुरी कलाकारों ने मां शीतला का शृंगार पूजन किया और फिर महोत्सव में सजे दरबार में पहुंचे।

विज्ञापन

मनोज तिवारी ने कई गीत प्रस्तुत किए। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए गीतों में बाड़ी शेर पर सवार, रूपवा मनवा मोहत बा.. पर श्रोता झूम उठे। दिनेश यादव निरहुआ ने निरहुआ नाम ह....प्रस्तुत किया। कल्पना पटवारी ने तिवारी बंधु के साथ ए गणेश क मम्मी...पर प्रस्तुति दी। तिवारी बंधु के अलावा जावित्री और भावना ने भी गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभुनाथ डाही ने किया।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मेजा के एसीपी विमल किशोर मिश्र, थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र, सूरजदेव शुक्ल, प्रयागराज शुक्ल, अयोध्याराज शुक्ल, ब्रह्मदेव शुक्ल, विभव मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed