फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP members pledged to contribute to the country's development

Prayagraj News: भाजपाइयों ने देश के विकास में योगदान का लिया संकल्प

Mon, 28 Sep 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 28 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
BJP members pledged to contribute to the country's development
हरखपुर। मऊआइमा में प्रधानमंत्री मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता
मऊआइमा ग्रामीण मंडल में भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण सुना गया। बूथ संख्या 5 पर युवराज सिंह के आवास और बूथ संख्या 36 पर आकाश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और राष्ट्रहित के संदेशों को सुनकर कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में योगदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन

माैके पर जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, शंभू नाथ पटेल, राम पलट पटेल, मिठाई लाल गौतम, विजय सिंह, राज कुमार गुप्ता आदि रहे। इधर, करछना में भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की मन की बात कार्यक्रम को सुना। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप पांडेय, आनंद तिवारी, हरिकृष्ण पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन


मन की बात में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
भाजपा यमुनापार के मन की बात जिला संयोजक दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने रविवार को बूथ संख्या 296 पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ''मन की बात'' कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमणों का भी उल्लेख किया। उन्होंने देशवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मन की बात राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाला संवाद है। मौके पर किसान मोर्चा जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह पटेल, सुभाष चन्द्र चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, इन्द्रसेन सिंह, लाला केसरवानी, विजय, राहुल आदि रहे।


चुनाव में जुटने का आह्वान
कार्यकर्ताओं ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुना। मंडल अध्यक्ष मनोज पाठक ने आगामी चुनाव के लिए जुटने को कहा। उन्होंने बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। संचालन मंडल महामंत्री धर्मराज बिंद ने किया। इस मौके पर विवेक दुबे, विजय बिंद, राजेश बिंद, सुशील शर्मा, श्यामलाल पटेल और राजेंद्र प्रसाद मौर्य आदि रहे।

हरखपुर। मऊआइमा में प्रधानमंत्री मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता

हरखपुर। मऊआइमा में प्रधानमंत्री मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता

हरखपुर। मऊआइमा में प्रधानमंत्री मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता

हरखपुर। मऊआइमा में प्रधानमंत्री मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed